Viral Infection: मौसमी बीमारियों से करें बच्चों की सुरक्षा, यहां देखें इंफेक्शन से बचाव के लिए टिप्स

बच्चों को वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए उपाय।

बच्चों को वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए उपाय।

Tips To Protect Your Child From Viral: भारत में आजकल आए दिन वायरल इन्फेक्शन से जुड़े नए मामले सामने आते रहते हैं। लोग इस वायरल इंफेक्शन के फैलने के लिए बदलते मौसम को जिम्मेदार बता रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि मौसम हर साल बदलता है, इस बार यह कोई नई बात नहीं है, फिर भी लोग पहले के मुकाबले ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। बच्चे इस तरह की मौसमी बीमारियों के शिकार ज्यादा होते हैं क्योंकि उनकी इम्युनिटी बड़ों के मुकाबले कमजोर होती है। साथ ही इन दिनों एडिनोवायरस बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इस वायरस से पीड़ित बच्चों में बुखार, नाक, बहना, सर्दी, लगना सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को वायरल संक्रमण से बचा सकते हैं।

बच्चे को हाइड्रेट रखने की जरूरत 

गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आपको अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाना चाहिए। बच्चों को हाइड्रेटिड रखने के लिए उन्हें पानी पिलाना बहुत जरूरी है। इससे शरीर का तापमान भी सही बना रहता है और संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा आप बच्चे को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फ्रूट जूस भी दे सकते हैं।

बच्चों को संक्रमित व्यक्ति के पास ना जानें दें

ध्यान रहे कि अगर आपके घर में कोई खांसी-जुखाम या बुखार से पीड़ित है, तो अपने बच्चे को उस इंसान से दूर रखें, क्योंकि वायरल फीवर में मरीज द्वारा खांसने और छीकने से संक्रमण अन्य लोगों तक भी पहुंच सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है, तो उन्हें इन्फेक्शन होने की संभावना और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पौष्टिक आहार खिलाना बहुत जरूरी

बच्चों के खान-पान का ध्यान रखें, उन्हें पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को ऐसा खाना खिलाएं, जिससे उनकी इम्यूनिटी बेहतर हो। बच्चों को हरी सब्जी, दूध, फलों के रस के जरिए एनर्जेटिक बना सकते हैं। इसके साथ ही जितना हो सके बच्चों को हानिकारक भोजन जैसे कि सोडा, चिप्स, चॉकलेट कुकीज आदि से दूर रखें। बच्चों के खान-पान में दलिया और अनाज की मात्रा को बढ़ाएं।

स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी

किसी भी तरह के वायरल या अन्य इंफेक्शन से बच्चों को बचाने के लिए उनके आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। घर में मच्छरों को पनपने से रोकें, सुबह और शाम के समय अपने बच्चों को घर से बाहर कम निकलने दें। इस समय मच्छरों का आतंक ज्यादा बढ़ जाता है। बच्चे को खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालें। गंदे हाथों से भोजन करने से बच्चों को संक्रमण होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/s1zqg7r
https://ift.tt/fxjMS0X
Viral Infection: मौसमी बीमारियों से करें बच्चों की सुरक्षा, यहां देखें इंफेक्शन से बचाव के लिए टिप्स Viral Infection: मौसमी बीमारियों से करें बच्चों की सुरक्षा, यहां देखें इंफेक्शन से बचाव के लिए टिप्स Reviewed by HealthTak on March 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.