फ्लाइट में सफर करते समय इन बातों का रखें ख्याल।
फ्लाइट में सफर करते समय इन बातों का रखें ख्याल।
Best Travel Tips For Flight: हम सभी के लिए टाइम बहुत कीमती होता है। हर इंसान अपना टाइम बचाने के लिए बहुत सी जद्दोजहद करता है। ऐसे में बात अगर एक-जगह से दूसरी जगह जाने की होती है, तो लोग ट्रेन की जगह फ्लाइट लेना पसंद करते हैं। बता दें कि फ्लाइट का सफर बहुत आरामदायक और आनंद से भरा होता है। यह सफर आपके लिए परेशानी तब खड़ी करता है, जब आप फ्लाइट से पहले खानपान को लेकर कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में ध्यान रखने वाली बात ये है कि जब भी आप फ्लाइट में ट्रैवल करेंगे, तो सफर से पहले कुछ चीजों का सेवन गलती से भी ना करें। कई बार लोग जल्दबाजी में और कई बार उत्साह के कारण खाली पेट ही निकल जाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि फ्लाइट में आपकी तबीयत खराब हो सकती है। ओवरईटिंग या गलत खानपान से हमें बचना चाहिए, लेकिन खाना नहीं खाना आपको ज्यादा बीमार कर देगा।
- सेब खाने से बचें
जब भी आप फ्लाइट से सफर करेंगे, तो गलती से भी सेब का सेवन ना करें। बता दें कि आमतौर पर सेब सेहत के लिए बेहतरीन होता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही कारण है कि सेब डाइजेस्ट होने में बहुत समय लेता है और इससे एसिडिटी हो सकती है। साथ ही, सेब खाने से शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। बता दे कि आप फ्लाइट में जाने से पहले संतरा या पपीते का सेवन कर सकते हैं।
- ब्रोकोली का सेवन नहीं करना चाहिए
आमतौर पर ब्रोकली भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होती है। इसे खाने से बहुत सी बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। वहीं, अगर आप प्लेन से कहीं जा रहे हैं, तो ब्रोकली का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, कच्चा सलाद खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं और बेचैनी की समस्या हो सकती है।
- फ्राइड फूड बिल्कुल ना खाएं
तला हुआ खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप सफर कर रहे हैं, तो आपको भूलकर भी तला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। एयरपोर्ट पर फ्राइड फूड देखते ही कुछ लोगों का जी ललचाने लगता है, लेकिन फ्राइड फूड्स में सैचेरेटेड फैट काफी ज्यादा होता है। इससे हार्ट बर्न की समस्याएं हो सकती हैं।
- स्पाइसी फूड खाने से करें परहेज
प्लेन से ट्रैवल करते समय ऑयली फूड के साथ ही, स्पाइसी फूड भी नहीं खाना चाहिए। सफर पर जाने से पहले पराठे, बिरायनी जैसी हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस से आपका पेट और सफर दोनों खराब हो सकता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/AvMePHK
https://ift.tt/7aYlwVd

No comments: