Skin Tightening: चेहरे की लटकती त्वचा को टाइट करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा जबरदस्त असर
चेहरे की लटकती स्किन को टाइट करने के लिए टिप्स।
चेहरे की लटकती स्किन को टाइट करने के लिए टिप्स।
Tips For Skin Tightening: बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण आजकल के समय में लोग तेजी से बूढ़े हो रहे हैं। इस तरह के बिगड़े लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर नजर आता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं का एक कारण प्रदूषण और धूल मिट्टी होती है। ये हमारी स्किन में कोलेजन की कमी का भी कारण बनती है, जिस कारण स्किन अंदर से बेजान नजर आती है। इस वजह से हमारे चेहरे की स्किन ढीली पड़ जाती है और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से लटकी हुई स्किन को टाइट कर सकते हैं।
स्किन को टाइट करने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं
- फिश ऑयल: यह लटकी स्किन को टाइट करने में बहुत मदद करता है। इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए आपको थोड़ी मात्रा में फिश ऑयल लेना है। इससे आप अपने चेहरे की मसाज करें, आपको यह प्रक्रिया रोजाना रात में सोने से पहले दोहरानी होगी।
- एवोकाडो: एवोकाडो का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी तरह एवोकाडो मास्क हमारी स्किन को टाइट करने में बहुत मददगार साबित होता है। ये स्किन में कोलेजन बढ़ाने और नमी बनाए रखने में मदद करता है।
- केले के छिलके बहुत फायदेमंद: चेहरे पर केले का छिलका पीस कर लगाने से स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है। ये हमारी त्वचा के अंदर निखार बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार साबित होता है।
- खीरे और एलोवेरा का इस्तेमाल: गर्मियों के मौसम में स्किन पर खीरा और एलोवेरा का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। इनके इस्तेमाल से चेहरे की स्किन टाइट होती है। इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आपको खीरे को कद्दूकस करना है और इसमें थोड़ा एलोवेरा मिलाना है। ये पेस्ट स्किन को हाइड्रेट करने और कोलेजन बूस्ट करने में मददगार साबित होगा।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/vdbmzKA
https://ift.tt/7aYlwVd

No comments: