Stylish Kurti Designs: गर्मियों में स्टाइलिश लुक की चाह, तो ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां

कुर्ती एक ऐसा विकल्प है, जिसे आप हर एक जगह कैरी कर नजर आ सकती हैं। चाहे फंक्शन हो या कोई पार्टी, आप किसी भी जगह पर कुर्ती पहनकर जा सकती हैं। कुर्ती हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। हर साल कुर्तियों के नए-नए डिजाइन देखने को मिलते हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पाने के लिए कुर्ती एक बेस्ट ऑप्शन में से एक है। चूंकि गर्मियों का मौसम आ चुका है, लिहाजा वॉर्डरोब में भी गर्मियों के कपड़ें सज चुके होंगे। ऐसे में अगर आपको कुर्ती पहनने का शौक है, तो अपने वॉर्डरोब में इन लेटेस्ट स्टाइल वाली कुर्तियों को जगह दे सकती हैं। 

स्ट्रेट कट कुर्ती

स्ट्रेट कट कुर्ती को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। डेली वियर हो या ऑफिस वियर, स्ट्रेट कट कुर्ती महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर होती हैं। अगर आपको सिपंल लुक चाहिए, तो आप स्ट्रेट कट कुर्ती को पैंट या लेगिंग के संग पहन सकती हैं। अगर आपको ट्रेडीशनल लुक चाहिए, तो आप प्लाजो के अलावा वाइड लेग पैंट्स के साथ भी पहन सकती हैं। कुर्ती की लेंथ आप अपने हिसाब से रखवा सकते हैं। वैसे तो स्ट्रेट कट में एंकल लेंथ कुर्ती बहुत सुंदर लगती है और जंचती भी है। इस लुक को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप इसके साथ एक कारीगरी वाला दुपट्टा भी पहन सकती हैं।


फ्लेयर्ड कुर्ती

एक नॅार्मल लाइन वाली कुर्ती की तुलना में एक फ्लेयर्ड कुर्ता सेट में बहुत फर्क होता है। यह कुर्ती महिलाओं की पसंदीदा कुर्तियों में से एक हैं। फ्लेयर्ड कुर्ती हर बॉडी टाइप पर जंचती है। आप इन्हें नॉर्मल ओकेजन्स से लेकर पार्टी और यहां तक कि शादी फंक्शन में भी पहन सकती हैं।


अनारकली कुर्ती

अगर आप ज्यादा कुर्तियां पहनना पसंद नहीं करती हैं और सिर्फ खास मौके पर ही अपने लिए कुर्तियां खरीदती हैं, तो आपको कुछ ऐसी कुर्ती खरीद लेनी चाहिए। अगर आप नॉर्मल कलर, प्रिंट और डिज़ाइन वाली अनारकली को आप कैरी करेंगी, तो ओवर नहीं लगेगा। मसलन स्प्रिंग-समर सीज़न है, तो आप फ्लोरल, पोल्का डॉट्स चुनें। अब बात रही कलर चुनने की, तो गर्मी को देखते हुए हल्के कलर चुनना अच्छा विकल्प रहेगा। पाइपिंग या पतले बॉर्डर के साथ आप अपने सिंपल अनारकली को पहनेंगी, तो आप सुंदर लुक दे सकती हैं।


जैकेट स्टाइल कुर्ती

कुर्ती को जैकेट के साथ कैरी करने का ऑप्शन भी इस सीजन में बेस्ट है। सीजन को देखते हुए लाइट सा जैकेट कैरी करें और हां अगर आपका जैकेट प्रिंटेड या कारीगरी वाला है और आप इसे ऑफिस में पहनने की सोच रही हैं, तो कुर्ती बिल्कुल प्लेन होनी चाहिए वरना आपका लुक बहुत अजीब लगेगा। वहीं, अगर आप इसे दिन में कहीं बाहर जाने के लिए पहनना चाह रही हैं, तो आप इसे आराम से कैरी कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ जैकेट का कॉम्बिनेशन बहुत ही बढ़िया लगता है। इसे आप चूड़ीदार, प्लाजो, स्ट्रेट पैंट्स, लैगिंग्स या जींस किसी के भी साथ भी पहन सकती हैं।





from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/f9LAvrs
https://ift.tt/fxjMS0X
Stylish Kurti Designs: गर्मियों में स्टाइलिश लुक की चाह, तो ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां Stylish Kurti Designs: गर्मियों में स्टाइलिश लुक की चाह, तो ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां Reviewed by HealthTak on March 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.