Constipation: पार्टी के बाद हो गई है कब्ज की समस्या, तो तुरंत अपनाए ये घरेलू नुस्खें, जल्द मिलेगी राहत
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
Constipation: पार्टी या किसी फंक्शन में खाने-पीने की इतनी वैरायटी होती हैं कि इन्हें खाने से खुद को रोक पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। मीठी, नमकीन, तली-भुनी चीजों का स्वाद लगभग हर कहीं मिल जाता है और फंक्शन के मौके पर थोड़ा-थोड़ा करके ही लोग इतना ज्यादा खा लेते हैं, जिससे गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। कब्ज होने पर पेट सही से साफ नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। अजीब सी बेचैनी महसूस होती रहती है और काम में मन नहीं लगता है। तो आइए चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जो कब्ज से जल्द से जल्द राहत दिला सकते हैं।
अजवाइन और जीरा
कब्ज से निजात पाने के लिए यह बेहद ही असरदार घरेलू उपाय है। अजवायन और जीरा को धीमी आंच पर अच्छे से भून लें और इसके बाद इसे पीस लें। अब इस पिसे हुए पाउडर में काला नमक मिला लें। रोजाना गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। यह एक बेहतरीन तरीको में से एक है जो आपको कब्ज से छुटकारा दिला सकती हैं।
शहद
शहद का सेवन भी कब्ज दूर करने का बहुत ही असरदार फॉर्मूला है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है जिससे मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह एक बेहतर तरीको में से एक है जो आपको कब्ज में राहत दे सकता हैं।
हींग
हींग पेट और छोटी आंत में पाचन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाकर पाचन में सुधार करने में मदद करता है। कई गैस्ट्रिक समस्याओं को रोकने के लिए अपने नियमित आहार में हींग को शामिल करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो आप एक गिलास हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा हींग का पाउडर मिलाकर सेवन कर लें। इस तरीके से भी पेट सही से साफ हो जाता है।
नींबू और काला नमक
कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप सुबह खाली पेट आधे नींबू के रस में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पी लें। इससे कब्ज के साथ-साथ अन्य दूसरी पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
अंजीर का सेवन
सूखे अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे खा लें। अगर आप चाहें तो दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। 5-6 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिल जाएगी।
घी और काली मिर्च
कब्ज की समस्या होने पर देसी घी में पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर खाएं। साथ ही रोजाना सोने से एक घंटे पहले गरम दूध में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर भी पी सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/a8sX64h
https://ift.tt/fxjMS0X

No comments: