Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही दूरियां तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, लौट आएगा खोया प्यार

रिलेशनशिप के लिए बेहतरीन टिप्स।

रिलेशनशिप के लिए बेहतरीन टिप्स।

Reasons For Distance In Relationship: आजकल के समय में रिश्ते बहुत ही जल्दी खत्म हो जाते हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता हो या शादी का बंधन आजकल इन्हें टूटने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। अगर आपके रिश्‍ते में प्‍यार कम हो रहा है या पार्टनर से दूरियां बढ़ती जा रहीं हैं तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कई बार लंबे समय तक साथ रहने के कारण कपल्स को ऐसा लगने लगता है कि शायद उनके बीच पहले जैसा प्‍यार नहीं बचा है। जबकि कई बार लंबे समय तक दूर रहने के कारण भी अचानक रिश्‍तों के बीच दूरियां होने लगती है। अगर ऐसी समस्‍याओं को आप शुरू में ही देख या महसूस कर लेते हैं और इन्हें कम करने की कोशिश करते हैं तो आपका रिश्ता बच सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन पर अगर हम ध्‍यान ना दें तो रिश्‍ते टूट भी सकते हैं।

पार्टनर को वक्त न देना

अगर आप रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर को बिल्कुल वक्त नहीं देते हैं तो आपका रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चल सकता है। रिश्‍ते में अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता रहे हैं तो यह आपके बीच की बॉन्डिंग को कम या खत्म ही कर देता है। आज के समय में ये समस्‍या बहुत ही ज्यादा देखने को मिल रही है, जिसमें कपल्‍स अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा बीजी हो जाते हैं और अंत में उनका रिश्ता बिल्कुल खत्म ही हो जाता है।

सेक्सुअल इंटीमेसी में कमी

रिश्ते को चलाने के लिए कई बार इंटीमेसी की भी जरुरत होती है। यह पूरी तरह से कपल की चॉइस होती है, क्योंकि सभी अपने हिसाब से रिश्ता चलाने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में कई बार इंटीमेसी की कमी भी रिश्ते को कमजोर कर देती है। ऐसा पाया गया है कि अगर कपल्स अपनी सेक्सुअल डिजायर पर खुलकर बात नहीं कर पाते हैं तो उनके बीच का रिश्‍ता प्रभावित होता है। जिस वजह से उनके बीच तेजी से दूरियां बढ़ने लगती है, वे एक-दूसरे के करीब आने की बजाय एक-दूसरे से दूर भागने लगते हैं।

भरोसा कभी नहीं तोड़ना चाहिए

जब दो लोग रिलेशन में होते हैं तो यह उनका फर्ज होता है कि उनमें से कोई भी भरोसा न तोड़े। किसी वजह से अगर आपके बीच भरोसा कम हो गया है तो ये समस्‍या आगे जाकर रिश्‍ते पर बहुत बुरा असर डालती है। भरोसा कम होने पर कपल्‍स एक दूसरे पर शक करने लगते हैं, एक दूसरे से जलने लगते हैं, इनसिक्‍योरिटी बढ़ने लगती है और झगड़े शुरू हो जाते हैं। अंत में उनका रिश्ता टूट भी जाता है।

एक-दूसरे को खोने का डर होना

अगर कपल्‍स के बीच इनसिक्‍योरिटी की भावना आ जाती है या शक पनपने लगता है, तो उन्हें हर वक्‍त इस बात का डर रहता है कि उनका पार्टनर कहीं उन्हें छोड़ ना दे। यह डर और शक की भावना ना चाहते हुए भी आपको अपने ही पार्टनर को स्टॉक करने पर मजबूर कर देती है। यह डर और शक आपके रिश्ते में दूरी की वजह बन जाता है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/JKFgjno
https://ift.tt/NR34m9h
Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही दूरियां तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, लौट आएगा खोया प्यार Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही दूरियां तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, लौट आएगा खोया प्यार Reviewed by HealthTak on March 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.