कैंसर के लिए रेडियोथेरेपी बहुत जरूरी है।
कैंसर के लिए रेडियोथेरेपी बहुत जरूरी है।
Know What Is Radiation Therapy: दुनियाभर में कैंसर के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए कई तरह की थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम रेडिएशन थेरेपी को लेकर बात करने वाले हैं, जिससे कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाता है।
दरअसल, रेडिएशन थेरेपी के बारे में आपने कई बार सुना या पढ़ा होगा। कई लोग ऐसे भी होंगे, जो इस थेरेपी का एक्सपीरियंस कर चुके होंगे। इस थेरेपी के जरिए डॉक्टर मरीज के अंदर पल रहे कैंसर की सेल्स को जड़ से खत्म करने की कोशिश करते हैं। साथ ही, इस थेरेपी के जरिए कैंसर को शरीर के दूसरे अंगों में फैलने से रोका भी जा सकता है।
जानिए रेडिएशन थेरेपी क्यों है जरूरी
बता दें कि रेडिएशन थेरेपी को रेडियोथेरेपी कहा जाता है। यह थेरेपी कैंसर के इलाज के लिए बहुत अहम होती है। जैसा कि हम सब जानते हैं, कैंसर का इलाज एक बहुत लंबा प्रोसेस होता है। इसलिए, कैंसर के मरीज जितना धैर्य और मजबूती के साथ लड़ेंगे, यह बीमारी उतनी ही जल्दी ठीक हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि रेडिएशन थेरेपी कैंसर को ठीक करने को सबसे आसान तरीका है। कई मामलों में रेडिएशन थेरेपी को कीमोथेरेपी के बाद किया जाता है। जिससे यह बीमारी दोबारा ना लौटे।
रेडिएशन थेरेपी की मदद से जड़ से खत्म हो सकता है कैंसर
अगर किसी इंसान को समय रहते कैंसर का पता चल जाए, तो उसे रेडिएशन थेरेपी से ठीक किया जा सकता है। क्योंकि, रेडिएशन थेरेपी की मदद से कैंसर के सेल्स या ट्यूमर को फैलने से रोका जा सकता है। इस थेरेपी के जरिए कैंसर सेल्स को धीरे-धीरे खत्म किया जाता है, ताकि यह शरीर के दूसरे अंगों में तेजी से न फैले। लेकिन अगर कैंसर ट्यूमर का रूप ले चुका है तो रेडिएशन थेरेपी के जरिए सिकोड़ने का काम किया जाता है। दूसरी थेरेपी के अंदर कैंसर के सेल्स के साथ दूसरे सेल्स भी मरने लगते हैं। लेकिन, रेडिएशन थेरेपी के दौरान सिर्फ कैंसर के सेल्स ही खत्म होते हैं। इससे कैंसर फैलता नहीं है।
रेडिएशन थेरेपी के प्रकार
- एक्सर्टनल रेडियोथैरेपी
- ब्राच्यथैरेपी
- रेडियोआइसोटोप थेरेपी
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/UgyIvAt
https://ift.tt/P0AK5Vz

No comments: