Navratri 2023: व्रत में हो रही मीठे की क्रेविंग, तो साबूदाना खीर करें ट्राई, स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद
साबूदाने की खीर बनाने की आसान रेसिपी।
साबूदाने की खीर बनाने की आसान रेसिपी।
Sabudana Kheer Easy Recipe: चैत्र नवरात्रि का आज सातवां दिन है। इन नौ दिनों में माता के भक्त पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। ऐसे में फलाहार के तौर पर साबूदाना से बनी चीजों को सेवन किया जाता है। अगर आप व्रत के दौरान कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो आप साबूदाने की खीर ट्राई कर सकते हैं। कई बार उपवास के दौरान इंसान को मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है, ऐसे में साबूदाना खीर एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प होता है। साबूदाना खीर टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। इस स्वीट डिश का टेस्ट आपको बहुत पसंद आएगा। आइए देखते हैं, साबूदाना खीर बनाने की आसान रेसिपी।
साबूदाना खीर बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
साबूदाना
दूध - 4 कप
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
देसी घी - 1 टेबलस्पून
काजू कटे - 1 टेबलस्पून
किशमिश कटी -1 टेबलस्पून
केसर धागे - 1 चुटकी
चीनी - स्वादानुसार
साबूदाना खीर बनाने की आसान रेसिपी
साबूदाना खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले साबूदाने को साफ करके, 1 घंटे के लिए भिगोकर रखना होगा। इसके बाद काजू और किशमिश के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में दूध डालकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। 4-5 मिनट बाद दूध में उबाल आ जाए तो दूध में भिगोया हुआ साबूदाना मिक्स करें। अब मध्यम फ्लेम पर ही साबूदाना खीर को 10-12 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में खीर को चलाते रहें। साबूदाना जब अच्छी तरह से नरम हो जाए तो खीर में इलायची पाउडर, केसर के धागे और चीनी अच्छी तरह से मिलाएं।
साबूदाने की खीर को एक-दो मिनट तक और पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक छोटा पैन लें और उसमें घी गर्म करें। घी पिघलने के बाद उसमें काजू, किशमिश डालकर 1 मिनट तक भूनें। इसके बाद काजू और किशमिश को निकालकर साबूदाना खीर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी टेस्टी और हेल्दी साबूदाना खीर बनकर तैयार है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/F2NzIio
https://ift.tt/P0AK5Vz

No comments: