Lucknow: नवाबों के शहर में घूमने का बना प्लान तो बकेट लिस्ट में शामिल करें ये चीजें, यादगार होगी ट्रिप
लखनऊ में घूमने वाली जगह।
लखनऊ में घूमने वाली जगह।
Lucknow Trip Planning 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों का शहर है। इस शहर में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप कभी लखनऊ की ट्रिप प्लान करते हैं या फिर नॉर्मली किसी काम से वहां जाते हैं, तो आपको एक बार इस जगह को अच्छी तरह एक्सप्लोर करना चाहिए। वैसे तो लखनऊ में घूमने की कई जगहें मौजूद हैं, लेकिन यहां के टेस्टी-टेस्टी पकवान सभी टूरिस्ट का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां का बेहतरीन जायका देशभर में बहुत मशहूर है। अगर आप भी नवाबों के शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे लखनऊ की टू डू लिस्ट के बारे में, जिसे ट्राई करके आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
ऐतिहासिक जगहों पर घूमें
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को शानदार ऐतिहासिक इमारतों के लिए देशभर में जाना जाता है। ऐसे में अगर आप लखनऊ जा रहे हैं, तो बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और छोटा इमामबाड़ा घूमने के लिए जरूर जाएं। बता दें कि इन ऐतिहासिक इमारतों में आपको देश के गौरवशाली इतिहास की झलक दिखेगी। साथ ही, बड़ा इमामबाड़ा में मौजूद भूल भुलैया आपके ऐतिहासिक टूर का बेस्ट पार्ट साबित हो सकता है।
चिकनकारी की बहुत मशहूर
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की चिकनकारी देशभर में काफी मशहूर है। ऐसे में लखनऊ की ट्रिप प्लान करते समय यहां से चिकनकारी वाले खूबसूरत कपड़े खरीदना बिल्कुल ना भूलें। लखनऊ से चिकनकारी के प्लाजो सूट, स्कर्ट और कुर्ते-पाजामे खरीदकर आप अपनी ड्रेसिंग स्टाइल में चार चांद लगा सकते हैं।
स्ट्रीट फूड चखना बिल्कुल न भूलें
लखनऊ गए और स्ट्रीट फूड नहीं ट्राई किया तो क्या किया। नवाबों के शहर का नवाबी जायका पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है। स्ट्रीट फूड चखे बिना आपके ट्रिप का मजा अधूरा रह जाएगा। आपको लखनऊ की बिरयानी, चाट, कबाब और अवधी क्यूजीन जैसे लजीज पकवानों का स्वाद बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
हजरतगंज की सैर करना न भूलें
बता दें कि हजरतगंज को लखनऊ का दिल कहा जाता है। ऐसे में लखनऊ की ट्रिप के दौरान आप हजरतगंज को भी घूमने जा सकते हैं। यहां आप शॉपिंग के साथ-साथ लखनऊ के लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं। वहीं, पास ही में मौजूद चिड़ियाघर का रुख करके आप कई खूबसूरत पशु-पक्षियों को भी देख सकते हैं।
गोमती नदी पर जरूर जाएं
लखनऊ के बीच से निकलने वाली गोमती नदी इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगाती है। ऐसे में अगर आप लखनऊ घूमने गए हैं, तो आपको ना सिर्फ गोमती रिवर फ्रंट बल्कि मरीन डाइव भी जरूर घूमना चाहिए। यहां आप बोट राइडिंग ट्राई करके अपनी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/a6C5jOy
https://ift.tt/7awIfTN

No comments: