Kareena Kapoor Khan: बेबो के कम्फर्टेबल और हॉट समर कलेक्शन को करें रिक्रिएट, देखें बेहतरीन ऑउटफिट्स

गर्मियों के लिए करीना कपूर के बेहतरीन लुक्स।

गर्मियों के लिए करीना कपूर के बेहतरीन लुक्स।

Kareena Kapoor Khan Summer Collection: साल 2023 में मौसम ने बहुत ही जल्दी करवट ले ली है, देखते ही देखते सर्दियां खत्म हो गयी हैं और गर्मियों का आगाज हो गया है। ऐसे में हम सभी आरामदायक, ढीले और हल्के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में हम सभी को कैजुअल वियर पहनना ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन नए लुक्स वायरल होते रहते हैं। हम सभी अपने परफेक्ट लुक बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस से इंस्पायर होकर बनाते हैं।

ऐसे में आजकल बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अपने कैजुअल लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। अगर आप भी अपने बोरिंग लुक में थोड़ा फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम आपको दिखने वाले हैं एक्ट्रेस करीना कपूर खान के कुछ कैजुअल लुक्स, जिन्हें इन गर्मियों में आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे करीना कपूर के उस लुक से जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स जिससे आप उस ऑउटफिट को आसानी से कैरी कर पाएंगी। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किए देखें करीना कपूर खान का स्पेशल समर कलेक्शन...

मिडी-लेंथ ड्रेस में करीना कपूर


करीना कपूर खान ने इस फोटो में मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी हुई है। यह गर्मियों के लिए बहुत ही अच्छी और कम्फर्टेबल ड्रेस है। इसमें चौड़े कॉलर, ड्राप्ड शोल्डर, ढीली और लंबी स्लीव्स, फ्रंट बटन-डाउन डिटेल, थाई-स्लिट, वी नेकलाइन और कमर पर ड्रेस को कसने के लिए एक मैचिंग व्हाइट बेल्ट है। गर्मियों के मौसम में इस तरह की ड्रेस आपको अच्छा लुक देने के साथ ही ट्रेंडी भी दिख सकती है।

जंपसूट में करीना कपूर


डिजाइनर ब्रांड Michael Kors द्वारा डिजाइन किया, यह जंपसूट आप किसी भी आयोजन में पहन सकती हैं। इस तरह का जंपसूट आपको 1000 से लेकर 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। बता दें कि इस तरह के जंपसूट के साथ आप बालों के लिए वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुनें। मेकअप के लिए आप न्यूड पैलेट के कलर्स को चुन सकती हैं, इस तरह आपका लुक बहुत ही बेहतरीन लगेगा।

करीना कपूर का ऑल ब्लैक लुक


बता दें कि ब्लैक कलर हमेशा ही एवरग्रीन रहता है। इसे किसी मौसम की जरुरत नहीं होती है, बता दें कि करीना द्वारा पहनी ये शर्ट और जीन्स Chanel द्वारा डिजाइन की गई है। इस तरह के आउटफिट आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जायेंगे। इस लुक में बालों के लिए आप चाहे तो सिंपल हाई पोनी टेल बना सकती हैं।

डेनिम लुक में करीना कपूर खान


डेनिम तो किस भी मौसम में ऑउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। यह कभी आउटडेट नहीं होता है, बता दें कि इस खूबसूरत डेनिम आउटफिट को Alaia ने डिजाइन किया है। इस तरह के कपड़े आपको मार्केट में करीब 800 से लेकर 1200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप हूप स्टाइल इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/wqcdxhA
https://ift.tt/NR34m9h
Kareena Kapoor Khan: बेबो के कम्फर्टेबल और हॉट समर कलेक्शन को करें रिक्रिएट, देखें बेहतरीन ऑउटफिट्स Kareena Kapoor Khan: बेबो के कम्फर्टेबल और हॉट समर कलेक्शन को करें रिक्रिएट, देखें बेहतरीन ऑउटफिट्स Reviewed by HealthTak on March 15, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.