Kapil Sharma: कॉमेडी किंग खुद हो गए थे Anxiety के शिकार, जानें कैसे करें इस समस्या से बचाव

कपिल शर्मा एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

कपिल शर्मा एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Kapil Sharma Upcoming Film Zwigato: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ज्विगाटो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि कपिल की नई फिल्म ज्विगाटो 17 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा अपने बुरे फेज को याद करते दिखे। कपिल शर्मा ने अपने करियर में बुलंदियों को छुआ, लेकिन इसके बाद वह डिप्रेशन और एंग्जायटी की वजह से जमीन पर भी आ गए। एक्टर के इस फेज ने उन्हें पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिस वजह से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। कई बार वह इसी वजह से मुसीबत में भी पड़ गए।

देखा जाए तो भारत में अक्सर डिप्रेशन और एंग्जायटी को मन का वहम मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि, बदलते समय के साथ हम सभी धीरे-धीरे इस फैक्ट को मानने लगे हैं कि यह दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं, जिनका इलाज वक्त रहते ना किया जाए तो इंसान की जान भी जा सकती है। डिप्रेशन इस तरह की दिमागी समस्या है, जिससे इंसान खुदको ही नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसे में हम सभी के लिए ये जानना बहुत जरुरी है कि एंग्जायटी और डिप्रेशन आखिरकार किस तरह की परेशानियां हैं। साथ ही, सही समय पर इलाज ना होने से इंसान को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किए जानते हैं।

एंग्जायटी क्या होती है

एंजाइटी को हिंदी भाषा में चिंता कहा जाता है, यह इंसान की भावनाओं से जुड़ी एक आम समस्या होती है। हम सभी की जिंदगी में एक समय ऐसा आता है, जब हम बहुत उदास और चिंतित महसूस करते हैं। हालांकि, जब कोई इंसान अधिकतर समय बस चिंता में ही डूबा रहता है, तो यह कोई भावनात्मक समस्या नहीं बल्कि एक मेडिकल डिसऑर्डर बन जाता है। एंजाइटी डिसऑर्डर मानसिक स्वास्थ्य का ऐसा स्‍टेज है, जिसमें इंसान घबराहट, डर, आशंका और चिंता का शिकार हो जाता है। स्ट्रेस की वजह से उनकी भावनाओं में परिवर्तन होने लगता है। इसके साथ ही चिंता आपके जीवन को बहुत बुरी तरह से असर डालती है। लोग अपने काम, परिवार के मुद्दे, हेल्थ से जुड़े मामलों और आर्थिक परेशानी की वजह से एंग्जाइटी का शिकार हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए इंसान की स्थिति के मुताबिक कई बार ट्रीटमेंट और थेरेपी की भी जरूरत पड़ती है।

एंग्जाइटी से बचने के लिए आप इस तरह अपना ख्याल रख सकते हैं:-

1. एक्टिव रहना बेहद जरूरी

अगर आप एंग्जायटी से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। आजकल के समय हर कोई अपनी जिंदगी में बहुत बिजी है। इस वजह से वो अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते हैं। आपके पास जिम जाने का समय नहीं है या आप कार्डियो एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं, तो आप नॉर्मल वॉक करें। चाहें तो साइकिलिंग भी कर सकते हैं, रोजाना एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है।

2. स्वस्थ आहार का सेवन करें

आपके दिमाग की बेहतर सेहत के लिए मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे तत्व बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में आपको एंग्जायटी से छुटकारा पाना है, तो अपनी डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको सब्जियां, फल, बीन्स, मछली, नट, सनफ्लॉवर सीड्स जैसी हेल्दी खाने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

3. स्क्रीन टाइम अधिक नहीं होना चाहिए

हम सभी ऑफिस में होते हैं तो कंप्यूटर और लैपटॉप में काम कर रहे होते हैं। घर पर रहते हुए अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं, यह हमारे डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इनसे बस आपकी आंखों को ही नुकसान नहीं होता बल्कि इन चीजों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके स्ट्रेस का स्तर भी बढ़ सकता है। स्क्रीन टाइम इंसान की नींद पर बहुत बुरा असर डालता है, जिससे तनाव और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। इससे अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

4. सेल्फ केयर करना बेहद जरूरी

इंसान को अपने लिए समय निकाल कर उन चीजों को करना चाहिए, जिनसे आपको खुशी मिलती है। इस तरह आप एंग्जायटी और स्ट्रेस के लेवल को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद की जगह पर घूमने जाएं, अच्छी किताब पढ़ें, आपका फेवरेट हेल्दी फूड खाएं, अपनी हॉबी को आगे बढ़ाएं।

एंग्जायटी को कम करने के तरीके 

- अगर आप एंग्जायटी के शिकार हैं, तो खुद को अकेला न छोड़ें।

- फैमिली के टच में रहना जरूरी है, उनके साथ वक्त बिताएं।

- बुरे ख्यालों को अपने मन में बिल्कुल ना आने दें।

- अपने फैसलों पर भरोसा रखें, घबराहट पर जीत हासिल करने की कोशिश करें।

- भावनाओं में परिवर्तन होने पर एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/qBoxZ08
https://ift.tt/vOxFBe8
Kapil Sharma: कॉमेडी किंग खुद हो गए थे Anxiety के शिकार, जानें कैसे करें इस समस्या से बचाव Kapil Sharma: कॉमेडी किंग खुद हो गए थे Anxiety के शिकार, जानें कैसे करें इस समस्या से बचाव Reviewed by HealthTak on March 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.