Holi 2023: अगर आप भी हैं परिवार और दोस्तों से दूर तो ऐसे मनाएं बिना रंगों के होली, पढ़ें बेहतरीन टिप्स

बिना रंगों के होली मनाने का बेहतरीन तरीका।

बिना रंगों के होली मनाने का बेहतरीन तरीका।

How To Celebrate Holi When You Are Away From Home: होली भारत में एक लोकप्रिय त्योहार है, यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है। होली को रंगों और मेल मिलाप के त्योहार के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर होली खेलना सभी को बहुत पसंद होता है, लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन, ऐसी भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें होली का त्योहार कुछ खास पसंद नहीं होता है। उन्हें रंगों से परेशानी होती है या फिर वह अपने परिवार से दूर रहते हैं, तो होली नहीं मनाना चाहते। ऐसे में ये लोग होली के त्योहार को कुछ टिप्स के साथ बेहतरीन बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह आप घर से दूर रहते हुए भी अच्छी तरह से होली के त्योहार का लुत्फ उठा सकते हैं।

वर्चुअली मित्रों और परिवार से बात करें

अगर आप होली पर अपने घरों पर वापस नहीं जा पाए हैं, तो आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ वर्चुअली जुड़ सकते हैं। आप वर्चुअल होली पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, गेम खेल सकते हैं। इससे आप होली के त्योहार पर अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेंगे। टेक्नोलॉजी ने घर से दूर रह रहे लोगों को भी पास ला दिया है, ऐसे में आप अपने त्योहार का मजा किरकिरा होने से बचा सकते हैं।

होली के लिए टेस्टी मिठाइयां बनाएं

अगर आप होली पर अपने घर से दूर हैं, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप टेस्टी मिठाइयां नहीं खा सकते हैं। होली के त्योहार पर गुजिया बनाने का अलग ही महत्व होता है। ऐसे में आप घर पर गुजिया और अन्य स्नैक्स बना सकते हैं। जिससे आपका टाइम पास भी हो जाएगा, साथ ही खाने के लिए स्वादिष्ट चीजें भी बन जाएगी। आप होली वाले दिन भी पापड़ी चाट, दही भल्ला और समोसा आदि टेस्टी चीजें बना सकते हैं।

होली प्लेलिस्ट तैयार करें

बता दें कि होली का त्योहार महज रंगों से खेलना नहीं होता है, इस त्योहार को आप डांस और गानों के साथ भी मना सकते हैं। आप अपने पसंदीदा होली स्पेशल गानों की प्लेलिस्ट बनाकर, उनका लुत्फ उठा सकते हैं। इस तरह आप होली का त्योहार अपने खुदकी कंपनी में सुकून से और अपने मन मुताबिक मना सकते हैं। यह सेल्फ लव और मी टाइम के लिए बेहतरीन आइडिया है।

होली पर देखें मूवीज

आप होली के दिन अपनी पसंदीदा मूवीज देख के टाइम पास कर सकते हैं। इसके साथ ही आप उन मूवीज और वेब सीरीज को भी बिंज वॉच कर सकते हैं, जिन्हें आप बहुत समय से देखना चाहते थे, लेकीन काम की वजह से देख नहीं पा रहे थे। इस तरह आपकी होली घर से दूर रहने के बाद भी अच्छी बीतेगी। बता दें कि होली मौज-मस्ती, परिवार और दोस्तों के साथ मनाने वाला त्योहार है। अगर आप घर से दूर हैं तो इन आसान सी टिप्स को फॉलो करके आप अच्छी तरह होली मना पाएंगे। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/93ogYUa
https://ift.tt/RmWeK8q
Holi 2023: अगर आप भी हैं परिवार और दोस्तों से दूर तो ऐसे मनाएं बिना रंगों के होली, पढ़ें बेहतरीन टिप्स Holi 2023: अगर आप भी हैं परिवार और दोस्तों से दूर तो ऐसे मनाएं बिना रंगों के होली, पढ़ें बेहतरीन टिप्स Reviewed by HealthTak on March 05, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.