Holi 2023 Outfit: होली पार्टी में बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ऑउटफिट्स से लें इंस्पिरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह स्टाइल करें होली ऑउटफिट।
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह स्टाइल करें होली ऑउटफिट।
Bollywood Actresses Holi 2023 Special Outfit: खुशियों का त्योहार होली हम सभी की जिंदगी में रंग भरने के लिए बस आने ही वाला है। देश के कई हिस्सों में तो होली खेलने की शुरुआत भी हो जा चुकी है। हर तरह उत्सव और उत्साह का माहौल है। हर इंसान होली के लिए तैयारियां करने में जुटा हुआ है। लोग अपने घरों को सजा रहे हैं, स्वादिष्ट गुजियों के साथ अन्य स्नैक्स बनाए जाए रहे हैं। वहीं, बच्चों ने होली के लिए रंगों, गुब्बारों और पिचकारियों आदि की खरीददारी शुरू कर दी है। ऐसे में होली के लिए एक और सबसे अहम चीज होली की ऑउटफिट होती है। अगर आप भी होली पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप बॉलीवुड की हसीनाओं से प्रेरित हो सकती हैं। आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के होली स्पेशल ट्रेडिशनल लुक्स...
Deepika Padukone
अगर आप भी होली के दिन भीड़ से ज्यादा खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं, तो आप दीपिका पादुकोण के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही आरामदायक और ट्रेंडिंग दिखने में आपकी सहायता करेगा। इस लुक के लिए आपको धुली हुई डेनिम की एक जोड़ी चुननी है। इसे आपको सफेद नॉटेड टॉप के साथ पेयर करना है। इस तरह आप होली पार्टी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
Sara Ali Khan
सारा अली खान के सूट कलेक्शन की बात ही कुछ अलग है। ऐसे में आपको होली के अवसर पर कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना है, तो सारा अली खान का यह लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस पिक्चर में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सफेद चिकनकारी चूड़ीदार सूट पहना है, जिसे उन्होंने सफेद दुपट्टे के साथ-साथ कैरी किया है। यह आपके घर की पार्टी से लेकर ऑफिस पार्टी तक हर जगह के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Priyanka Chopra
हमारी देसी गर्ल का होली आउटफिट आपको फेस्टिव रेडी बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। होली पर आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। फोटो में प्रियंका ने सफेद रंग का एक बहुत ही सुंदर कुर्ता सेट पहना है। ग्लॉसी सिल्क सूट में मुलती कलर फूलों की कढ़ाई वाला पैटर्न है, जो उनके आउटफिट को और भी खूबसूरत बना रहा है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग क्रॉप्ड पैंट और दुपट्टा कैरी किया है।
Alia Bhatt
अगर आप होली पार्टी के लिए बिल्कुल सिंपल, लेकिन स्टाइलिश आउटफिट पहनना चाह रही हैं, तो आलिया भट्ट का ये लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस फोटो में आलिया भट्ट ने बैगी फिट टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं, जो की बहुत ही कम्फर्टेबल भी हैं।
Katrina Kaif
इस साल की होली कैटरीना कैफ की वाइब्रेंट स्कर्ट, कॉन्ट्रास्टिंग क्रॉप टॉप और शीयर श्रग के साथ और भी फंकी हो जाएगी। कैट का यह लुक आपको होली पार्टी में सबसे अलग और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अपने लुक को पूरा करने के लिए आप बालों को खुला रखें और झुमके कैरी करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/IdNEbJW
https://ift.tt/RmWeK8q

No comments: