Facial Waxing: गर्मियों में चेहरे पर वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पढ़ें टिप्स

फेशियल वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल।

फेशियल वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल।

Tips For Facial Waxing: बॉडी पर अनचाहे बाल किसी को भी पसंद नहीं आते हैं। चाहे ये हाथ पर हो या पैर पर, यह लड़के और लड़कियों दोनों का ही लुक खराब करते हैं। वहीं अगर यह एक्स्ट्रा बाल चेहरे पर आ जाएं तो इन्हें रिमूव करने के लिए इंसान 100 तरीके अपनाता है। हालांकि, हेयर रिमूवल का हर तरीका आपकी स्किन के लाइफ सेफ हो। ये मुमकिन नहीं है। लेकिन फेशियल वैक्सिंग का ट्रेंड बहुत सालों से चला आ रहा है, आज भी महिलाएं चेहरे के एक्स्ट्रा बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि चेहरे के लिए थ्रेडिंग से ज्यादा बेस्ट फेशियल वैक्सिंग होती है। इसकी वजह ये है कि इससे बाल रिमूव होने के साथ ही चेहरे की डेड स्किन और टैनिंग भी रिमूव हो जाती है। लेकिन चेहरे जैसी सेंसिटिव जगह पर गर्मियों के मौसम में गरम-गरम वैक्‍स लगाना जोखिमभरा काम होता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले स्किन पर टेस्‍ट करें

बाजार में आपको कई अलग कंपनियों के फेशियल वैक्‍स मिलते हैं। लेकिन आपको अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही वैक्‍स खरीदना चाहिए। इसके अलावा आप वैक्‍स का जब भी इस्तेमाल करें, उससे पहले आपको स्किन पर टेस्‍ट कर लेना चाहिए। इस टेस्‍ट के आधार पर ही आप तय कर पाएंगी कि आपको चेहरे पर वह वैक्‍स इस्तेमाल करनी है या नहीं। वह वैक्स आपकी स्किन को सूट कर भी रही है या नहीं।

फेशियल वैक्स से पहले करें ये चीजें

फेशियल वैक्स करने से पहले आपको अपनी स्किन को वैक्‍स के लिए तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए आप पहले से चेहरे को अच्छी तरह से वॉश करें ताकि कोई भी कॉस्मेटिक या क्रीम आपके चेहरे पर न रह जाए। इसके बाद यह देखें कि आपकी स्किन पर कितना गरम वैक्‍स लगाया जा सकता है। चेहरे पर हमेशा हार्ड वैक्‍स लगाएं यानी जब वह थोड़ा ठंडा जाए, क्‍योंकि इससे चेहरा जलता नहीं है और बाल भी आसानी से निकल जाते हैं।

फेशियल वैक्सिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्‍यान

- फेशियल वैक्सिंग के दौरान इस बात का ध्‍यान रखें कि वैक्‍स केवल उतने ही हिस्से पर लगे जहां के बाल आपको हटाने हैं।

- इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्‍यान रखना है कि चेहरे पर अगर पिंपल्स हैं, तो फेशियल वैक्सिंग करने की गलती ना करें। जब पिंपल्स और मुंहासे ठीक हो जाएं तब ही चेहरे की वैक्सिंग करें।

- वैक्सिंग करने से पहले ध्यान दें कि चेहरे पर किसी भी तरह का घाव नहीं होना चाहिए।

- ध्यान रहे बहुत गरम वैक्‍स आपको चेहरे पर नहीं लगानी है, इससे आपका चेहरा जल सकता है और चेहरे पर बर्न मार्क्‍स रह सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/gq7dWOZ
https://ift.tt/EjWaCHk
Facial Waxing: गर्मियों में चेहरे पर वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पढ़ें टिप्स Facial Waxing: गर्मियों में चेहरे पर वैक्स करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, पढ़ें टिप्स Reviewed by HealthTak on March 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.