अगर आपको भी होती है गर्मियों के मौसम में हेयरफॉल की समस्या, तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये उपाय
हेयरफॉल से बचने के उपाय
हेयरफॉल से बचने के उपाय
गर्मियों का मौसम आते ही स्किन और बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस मौसम में खूब पसीना निकलता है। बात करें बालों की तो पसीने के कारण स्कैल्प पर खुजली, गंदगी बढ़ जाती है। इस कारण बाल ना सिर्फ चिपचिपे हो जाते हैं बल्कि बेजान भी नजर आने लगते हैं। जो बाद में हेयर फॉल का कारण बनते है। महिलाएं ही नहीं पुरुषों में भी यह समस्या काफी देखने को मिल रही है। लेकिन कई बार इसकी वजह से अन्य समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। हेयर फॉल उन्हीं में से एक है, जिसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो परेशानी बढ़ सकती है और जल्दी गंजापन नजर आने लगता है।
इससे बचाव के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।
नींबू का रस और नारियल तेल
हेयरफॉल से बचने के लिए आप नींबू का रस और नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बाउल लेना है और उसमें दोनों चीजों को बराबर मात्रा में डालना है और अच्छे से मिक्स करना है। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे बालों पर ठीक तरह से लगाएं। इसे लगाने से आपको डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि बालों से बदबू, डैंड्रफ और हेयर फॉल से निपटने का नेचुरल इंग्रेडिएंट है। इसे बालों पर लगाने के लिए कुछ पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और फिर इसमें बेसन दही मिक्स कर दें और एक स्मूद हेयर पैक बना दें। फिर इसे अपने बालों पर अच्छे तरह से लगाए और 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दे। समय पूरा होने पर आप अपने बालों को धो लें।
एलोवेरा का इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से आपके बाल डैमेज और ड्राई हो जाते हैं। हेयर वॉश करने से पहले आप एलोवेरा के पत्तों को स्कैल्प में रब करें। हर जगह अच्छी तरह रब करने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल ठंडे पानी से बालों को क्लीन कर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/pcQO7Ei
https://ift.tt/IjdpigU

No comments: