होली के रंगों का बहुत खास महत्व है।
होली के रंगों का बहुत खास महत्व है।
Holi 2023 Know Importance Of Every Colour: होली खुशियों और रंगों का त्योहार होता है। हर इंसान की जिंदगी में रंगों की अपनी अलग ही अहमियत होती है। अगर हमारी जिंदगियों में रंग ही हमारा जीवन बिल्कुल नीरस हो जाता है। ऐसे में होली के पवित्र त्योहार पर हम रंग-बिरंगे कई तरह के गुलालों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हर रंग का अपना अलग मतलब और महत्व होता है। ये सभी रंग किसी न किसी भावना का दर्शाते हैं। जिस तरह हिंदू धर्म में पूजन और अनुष्ठानों में लोग आमतौर पर काले, सफेद या ग्रे रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ठीक उसी तरह इन रंगों का इस्तेमाल होली में भी नहीं किया जाता है। होली खेलने के लिए ज्यादातर लोग पीले, लाल और हरे रंगों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन, आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन रंगों के सही मतलब बताएंगे, जिस हिसाब से आप अपने करीबियों और दोस्तों को अपनी फीलिंग्स के मुताबिक रंग लगा सकते हैं।
Green Colour
आमतौर पर हरे रंग को हरियाली का प्रतीक कहा जाता है, लेकिन होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता होता है। आप अपनों से बड़ों को हरे रंग का गुलाल लगा सकते हैं। यह रंग देखने में आंखों में चुभता भी नहीं और चेहरे पर खिलता भी है।
Red Colour
आमतौर पर लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन होली के लाल रंग को ऊर्जा, जज्बे और जोश का रंग कहा जाता है। होली में लाल रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसे में आप होली खेलने की शुरुआत भगवान को लाल रंग चढ़ाकर कर सकते हैं। इसके अलावा लाल रंग बच्चों और युवाओं को भी लगाया जा सकता है।
Yellow Colour
अगर आप होली खेलने के लिए पीले रंग का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बता दें कि यह रंग सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है। लड़कियों के चेहरे पर पीले रंग को लगाया जा सकता है। पीला रंग उनके निखार को बढ़ाएगा। वहीं, सभी का ध्यान भी आकर्षित करेगा। आप भगवान को लाल रंग के अलावा पीला रंग भी चढ़ा सकते हैं, क्योंकि इसे सुख, संपदा और आध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है।
Orange Colour
ऑरेंज कलर को खुशियों, मिलनसारिता और ऊर्जा के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है, जो लोग आपके बहुत करीब होते हैं या जिनसे आप मधुर रिश्ते रखना चाहते हैं, होली के दिन उन्हें ऑरेंज रंग लगा सकते हैं। यह रंग उनके अट्रैक्शन को तो बढ़ाएगा, साथ ही आपके दिल की बात उन तक पहुंचाएगा।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/82u3clK
https://ift.tt/6hzjymQ

No comments: