Fashion Tips for Men: बोरिंग लुक को ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव, ऑफिस ऑउटफिट में भी दिखेंगे स्टाइलिश

पुरुषों के लिए फैशन टिप्स।

पुरुषों के लिए फैशन टिप्स।

Trending Fashion Tips for Men: महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी ट्रेंड के साथ चलना आना चाहिए। ऐसे में स्टाइलिश और ट्रेंडिंग लुक कैरी करने के लिए पुरुष बहुत जद्दोजहद करते हैं। वहीं, ज्यादातर पुरुष महंगे ऑउटफिट और मैचिंग एसेसरीज की मदद से अपने लुक को कम्पलीट करने की कोशिश करते हैं। हालांकि इतने एफर्ट्स के बाद भी वह कई बार फेल हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ ईजी Fashion tips ट्राई करके मिनटों में अपनी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। पुरुषों की फैशन सेंस उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करती है, हालांकि ज्यादातर पुरुष तैयार होते समय अपने ऑउटफिट और एसेसरीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत ही जबरदस्त मेंस फैशन टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से डैशिंग लुक पा सकते हैं।

पुरुष खुद को स्टाइल करते समय इन बातों का खास ख्याल रखें:-

ट्रेंड के हिसाब से टाई चुनें

बता दें कि टाई को आप ओकेजन और ट्रेंड के हिसाब से चुन सकते हैं। प्रोफेशनल लुक कैरी करने के लिए आप सॉलिड नेकटाई और पैटर्न नेक टाई चुन सकते हैं। इसके साथ ही पुरुषों में आजकल बो टाई लगाने का भी काफी ट्रेंड चल रहा है। वहीं, अगर आप किसी पार्टी में स्टाइलिश लुक को कैरी करना चाहते हैं, तो आप सिंपल बो या वेस्टर्न बो ट्राई कर सकते हैं। साथ ही, स्किनी टाई पहनना भी पुरुषों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होता है।

ब्लेजर चुनते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

अगर बात करें कोट पैंट की तो इसमें बेस्ट लुक कैरी करने के लिए पुरुष टाइप अप कोट, स्लिम फिट सिंगल ब्रेस्टेड सूट, स्लिम फिट सूट और फुल शोल्डर डिजाइन के साथ स्लिम कट 3D वाले कोट पैंट चुन सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो कैजुअल ब्लेजर और स्लिम फिट ब्लेजर भी पहन सकते हैं। यह भी युवाओं के बीच बहुत ट्रेंड में हैं।

शर्ट के सेलेक्शन पर ध्यान दें

पुरुष अपनी स्टाइलिंग में चार चांद लगाने के लिए कुछ खास तरह के शर्ट को चुन सकते हैं। ऐसे में मैंड्रिन कॉलर वाली कैजुअल शर्ट से लेकर डैनिम स्लिम कैजुअल शर्ट, प्लेन फिट कैजुअल शर्ट, सॉलिड रेगुलर फिट कैजुअल शर्ट और नॉर्मल कॉटन की शर्ट को आप हर तरह के ओकेजन पर पहन सकते हैं।

मैचिंग एसेसरीज चुने

लड़कों को कपड़े और जूतों के अलावा कुछ एसेसरीज पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अपने स्टाइलिश लुक को कंप्लीट करने के लिए आप वॉच या स्मार्ट वॉच के साथ सनग्लासेस, वॉलेट और बेल्ट आदि कैरी कर सकते हैं। इससे आपका लुक और भी ट्रेंडी, स्मार्ट और डैशिंग दिखने लगेगा।

अच्छे जूते चुनना बहुत जरुरी

पुरुषों के लुक को सवोमप्लेटे करने के लिए जूते भी बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। परफेक्ट लुक कैरी करने के लिए आपको जूतों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है, ऐसे में फॉर्मल लुक पाने के लिए आप ब्लैक शूज चुन सकते हैं। वहीं, ऑफिस या मीटिंग के लिए भी ब्लैक शूज पहनना बेस्ट है। इसके अलावा स्टाइलिश दिखने के लिए आप रेड टेप फॉर्मल शूज भी ट्राई कर सकते हैं। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2PKGYWS
https://ift.tt/6hzjymQ
Fashion Tips for Men: बोरिंग लुक को ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव, ऑफिस ऑउटफिट में भी दिखेंगे स्टाइलिश Fashion Tips for Men: बोरिंग लुक को ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव, ऑफिस ऑउटफिट में भी दिखेंगे स्टाइलिश Reviewed by HealthTak on February 19, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.