मेघालय घूमने के लिए बेहतरीन जगहें।
मेघालय घूमने के लिए बेहतरीन जगहें।
Meghalaya Tourist Places: मेघालय की मनमोहक प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से इस जगह को धरती पर स्वर्ग के रूप में देखा जाता है। हरी-भरी घाटियां, जंगलों के बीच से गुजरती नदियां, पुराने झरने और प्रकृति का दिल को छू जाने वाला दृश्य। दूर तक फैले हुए खूबसूरत चेरी ब्लॉसम के जंगल, यहां कि खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मेघालय राज्य में ऐसी कई चीजें हैं, जहां एक बार आने के बाद आप यहां बार-बार आना चाहेंगे। ऐसे में अगर आप मार्च-अप्रैल में अपनी फॅमिली या दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मेघालय आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां आपको मन की शान्ति, अडवेंचर और यादों को सहेजने के लिए सबसे बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप मार्च या अप्रैल में मेघालय में किन जगहों पर जा सकते हैं।
Double Decker Living Root Bridge
आपने इस ब्रिज के बारे में पहले भी सुना होगा, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल तक बहुत ही मशहूर है। मेघालय के जंगलों में स्थित ये नैचुरली निर्मित ब्रिज तकरीबन 200 साल पुराना बताया जाता है। यह ब्रिज टूरिस्ट के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। देश-विदेश से लोग इस प्रकृति के खूबसूरत करिश्मे को देखने और फोटोग्राफी करने आते हैं। यह ब्रिज हरियाली और जंगलों के बीच रहस्यों से भरा नजर आता है।
Elephant Falls
ऊंचे पठार से दूध की धारा की तरह नीचे गिरता यह झरना सभी टूरिस्ट का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। हाथी झरना दुनियाभर में अपने इंग्लिश नाम एलीफेंट फॉल्स से मशहूर है। मेघालय में स्थित झरनों में यह एक प्रमुख झरना है। इसका नाम एलीफेंट फॉल्स हाथी के आकार की होने की वजह से दिया गया था। हालांकि साल 1897 के दौरान आए भूकंप की वजह से ये क्षतिग्रस्त हो गया था।
Cherrapunji
मेघालय की प्रचलित जगहों में चेरापूंजी भी है। ये जगह भी घूमने के लिए एक खूबसूरत और अद्भूत टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको कई ऐसी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी, जिसे देखकर किसी का भी मन खुश हो जाए। यहां की जलवायु और सुंदरता वाकई टूरिस्टों को बार-बार आने के लिए अपनी ओर अट्रैक्ट करती हैं।
Mawsynram
मौसिनराम मेघालय में स्थित एक गांव है, इस जगह के जैसी प्राकृतिक खूबसूरती और शांति कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। मौसिनराम में लोग खासतौर से बारिश का आनंद लेने के लिए आते हैं। बता दें कि ये भारत का सबसे सुंदर और साफ-सुथरा गांव है, इसे Cleanest Village Of India भी कहा जाता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/kl3wEDB
https://ift.tt/6hzjymQ

No comments: