भाई के ढीले कपड़ों को इस तरह स्टाइल करें।
भाई के ढीले कपड़ों को इस तरह स्टाइल करें।
Best Oversized Look For Women: लड़के और लड़कियों के फैशन में वैरायटी की बात करें तो सभी जानते हैं कि लड़कियों के पास पहनने के लिए कई अलग-अलग तरह के डिजाइनर कपड़े होते हैं। सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी साइट्स पर भी लड़कियों को अक्सर ये कहते हुए ट्रोल किया जाता है कि वो कहीं बाहर जाने से पहले या फिर किसी भी ओकेजन से पहले अलमारी खोलकर कपड़े नहीं है कि बात पर दुखी हो जाती हैं। हालांकि उनके पास कपड़ों का पहाड़ मौजूद होता है। इस सबके बावजूद लड़कियां अक्सर अपने भाई, पापा या बॉयफ्रेंड के कपड़े पहन लेती हैं। ऐसा शायद इसलिए होता है कि लड़कियों को ये कपड़े अपने स्टाइलिश कपड़ों से ज्यादा कम्फर्टेबल लगते हैं। ज्यादातर लड़कियां अपने भाइयों के कपड़े चुरा लेती हैं, अगर आप भी ऐसा करती हैं तो हम आपको बहुत ही बेहतरीन फैशन टिप्स बताएंगे। जिन्हें फॉलो करके आप इन ढीले कपड़ों को भी बहुत स्टाइलिश बना सकती हैं।
शर्ट से बना सकते हैं बेहतरीन टॉप
आप अपने भाई या बॉयफ्रेंड के शर्ट को स्कर्ट के साथ पेयर करके एक बेहतरीन और अलग लुक दे सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपके कलर काॅम्बिनेशन का ध्यान रखते हुए शर्ट और स्कर्ट को चुनना होगा। ध्यान रहे कि इस तरह के लुक के लिए ज्यादा ओवर साइज शर्ट न चुनें। गर्मियों में इस आउटफिट के साथ आप स्नीकर्स पहन सकती हैं।
डेनिम शर्ट को मिडी की तरह कैरी करें
अगर आपके बॉयफेंड या भाई के पास ओवर साइज डेनिम शर्ट है तो आप उसे वन पीस या मिडी की तरह कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लुक को स्टाइल करने के लिए कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से स्कर्ट, जींस और शर्ट चुनें। साथ ही डिजाइनर बेल्ट को एड करके आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
ओवरसाइज शर्ट को ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं
जींस के साथ लूज शर्ट काफी अच्छा लुक देता है। अगर आपके पास कोई ऐसी शर्ट है, जिसकी लेंथ ज्यादा है और वह आपके मिड थाई यानी घुटनों से थोड़ा ऊपर तक आ रही है, तो उस तरह की शर्ट से आप अपनी ड्रेस डिजाइन कर सकते हैं। शर्ट से वन पीस लुक बहुत ही बेहतरीन लगता है।
ओवरसाइज टी-शर्ट भी अच्छा ऑप्शन है
अक्सर भाई के कपड़े हमारे लिए ओवरसाइज ही होते हैं। ऐसे में आप उनके कोई भी कपडे लेंगे तो वह आपको ढीले और कम्फर्टेबल ही लगेंगे। अगर आप ओवरसाइज टी शर्ट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसे आप शॉर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं और स्पोर्टी लुक पा सकती हैं। टी-शर्ट के लिए आप प्रिंटेड डिजाइन में ग्राफिक पैटर्न भी चुन सकती हैं और सिंपल तो अच्छा लगता ही है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/OlxhsXC
https://ift.tt/V0nTKvy

No comments: