Mooli Patte ki Sabji: फालतू समझकर गाय को ना डालें मूली के पत्ते, यहां देखें पत्तों की स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी
मूली के पत्तों की सब्जी
मूली के पत्तों की सब्जी
Mooli Patte ki Sabji Recipe: सर्दियों के मौसम में मार्किट हरी सब्जियों से भरा रहता है। इस समय पालक, मेथी, बथुआ और मूली आदि चीजें बहुत ज्यादा बिकती हैं। जिसमें की मूली एक ऐसी सब्जी है, जिसकों सिर से पैर तक यानी की पत्तों से लेकर मूली तक पूरा खाया जाता है। पौष्टिकता से भरपूर मूली के पत्तों की सब्जी बहुत ही टेस्टी होती है। आमतौर पर लोग मूली को तो खाते हैं, लेकिन इसके पत्तों फेंक देते हैं। लेकिन मूली के पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं, डाइजेशन को बेहतर बनाने में मूली के पत्ते मददगार होते हैं। आप भी अगर मूली के पत्तों को फालतू समझकर फेंक देते हैं तो आज हम आपको मूली के पत्तों की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे:-
मूली पत्तों की सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री
मूली पत्ते – 1/2 किलो
मूली – 2
प्याज – 2
लहसुन – 8-10 कलियां
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
मेथी दाना – 2 टी स्पून (वैकल्पिक)
राई – 1/2 टी स्पून
सौंफ – 1/2 टी स्पून
खड़ी लाल मिर्च – 5-6
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
मूली पत्तों की सब्जी बनाने की रेसिपी
मूली के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए मूली के पत्तों को धोकर बारीक काट लें। अब मूली को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। प्याज और लहसुन की कली को बारीक-टुकड़ों में काटें। अब कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, मेथीदाना, राई और सौंफ डालें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। कुछ देर बाद बारीक कटी प्याज और लहसुन हल्की गुलाबी होने तक भून लें।
इसके बाद तैयार मसाले में कटी मूली डालें और फ्राई करें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब मूली के पत्ते और नमक डालें, कड़ाही को ढंक दे और सब्जी को 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब मूली के पत्ते और मूली ठीक से गल जाए तो गैस बंद कर दें। आपकी मूली के पत्तों की सब्जी तैयार है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/eY3i9Km
https://ift.tt/pPKxtsF

No comments: