Jyotish Shastra : सुख और सफलता के आज से ही करें ये काम, वरना जीवनभर दुखी रहेंगे आप

Jyotish Shastra : ज्योतिष शास्त्र में सफलता चाहने वाले मनुष्य के लिए कुछ सिद्धांत बनाए गए हैं। जो भी व्यक्ति अपने जीवन में सुख और समृद्धि चाहते हैं, उन्हें इन सिद्धांतों का पालन अवश्य करना चाहिए। इन सिद्धांतों का पालन करके आप ना केवल स्वस्थ महसूस करेंगे, बल्कि आपको दैवीय कृपा की भी प्राप्ति होगी। इसीलिए हमें सदैव उन सभी सिद्धांतों का पालन करना चाहिए, जो हमारे नैतिक मूल्यों के साथ ही धर्म और शास्त्र सम्मत हों। ऐसा करने से हमारे जीवन में प्रेम, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की बहार छायी रहती है। वहीं आपकी सेहत भी उत्तम बनी रहती है और आप कभी किसी रोग अथवा बीमारी से पीड़ित नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सिद्धांतों के बारे में, जिन्हें अपनाकर हमें नित नई सफलता और सुख का अहसास होता है।

  • सूर्योदय के पहले बिस्तर से उठें और उगते सूर्य के दर्शन करके उन्हें करें।
  • सूर्योदय के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण करें।
  • सूर्य को पुष्प,जल, रोली-अक्षत और गुड़ का अर्घ्य दें।
  • सूर्य दर्शन के साथ त्राटक करें।
  • बिस्तर से उठने के पश्चात दोनों पैर एक साथ जमीन पर रखें।
  • सुबह जागने के समय ईष्ट का स्मरण करें और हाथों को मुख पर फेरें।
  • स्नान सूर्योदय से पहले करें।
  • स्नान के पश्चात स्नानघर को गंदा न छोड़ें।
  • भगवान का पूजन सुबह 07 से 08 बजे के बीच अवश्य कर लें।
  • घर में तुलसी और आक का पौधा लगाकर उनकी सेवा करें।
  • प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें।
  • शनिवार और अमावस्या के दिन अपने घर की सफाई जरुर करें।
  • घर से कबाड़ बाहर निकालें और जूते-चप्पलों का दान कर दें।
  • समय-समय पर भांजी और भतीजी को कोई न कोई उपहार देते रहें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/mSdliox
https://ift.tt/2NmcU3Q
Jyotish Shastra : सुख और सफलता के आज से ही करें ये काम, वरना जीवनभर दुखी रहेंगे आप Jyotish Shastra : सुख और सफलता के आज से ही करें ये काम, वरना जीवनभर दुखी रहेंगे आप Reviewed by HealthTak on November 11, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.