हरियाली उपमा रेसिपी (फाइल फोटो)
हरियाली उपमा रेसिपी (फाइल फोटो)
आज हम नाश्ते में बनाने के लिए आपको हरियाली उपमा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह बनाने में काफी आसान होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
सूजी/रवा - 1 कप
राई - 1 छोटा चम्मच
चने की दाल - 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते - 8-10
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1
मुट्ठीभर धनियापत्ती का पेस्ट
पानी - जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
धनियापत्ती - थोड़ी सी
सब्जियां ( मटर, गाजर, बींस) - एक कप
तेल 1 पैन - 1 बड़ा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम गैस पर एक पैन में सूजी डालकर हल्का भूनें।
- इसके हल्का सुनहरा होते ही सूजी को निकालकर एक प्लेट में अलग रखें।
- इसके बाद अब इसी पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें सरसों और चने की दाल डालकर तड़का लगा लें।
- फिर सरसों चटकने के बाद तेल में राई, करी पत्ता डाल दें।
- राई के चटकते ही प्याज डालकर 4-5 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद इसमें सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक और तेज आंच पर भून लें।
- फिर इसके बाद तेल में धनिया का पेस्ट/चटनी डालकर 2 मिनट तक भून लें।
- अब तेल में भुनी हुई सूजी, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- जब अच्छी तरह उपमा पक जाए तो गैस बंद कर दें।
आपका हरियाल उपमा तैयार है।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/39QM991
https://ift.tt/3gDlSOQ

No comments: