पोहा टिक्की रेसिपी (फाइल फोटो)
पोहा टिक्की रेसिपी (फाइल फोटो)
नाश्ते में पोहा खाना लोगों को काफी पसंद होता है। क्या आपने कभी पोहा की टिक्की के बारे में सोचा है। ऐसे में आज हम आपको पोहा टिक्की की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं पोहा टिक्की बनाने का तरीका।
सामग्री
पोहा - 1 कटोरी
कच्चा आलू - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें. - अब इसमें कच्चे आलू को घिसकर डालें. आलू को अलग प्लेट पर घिसकर पहले इसका पूरा पानी निचोड़ दें. - पोहे में हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे डालकर इसे खूब अच्छे से मिक्स करें. - मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. - इसी बीच मिश्रण से सारी टिक्कियां बना लें. - तेल के गरम होते ही सारी टिक्कियों को सेंक लें. - तैयार है करारी पोहा टिक्की. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3bWUM4U
https://ift.tt/3gDlSOQ

No comments: