सलाद के लिए ऐसे बनाएं मसाला प्याज, भोजन को बनाएगा और भी लाजवाब (फाइल फोटो)
सलाद के लिए ऐसे बनाएं मसाला प्याज, भोजन को बनाएगा और भी लाजवाब (फाइल फोटो)
सलाद में ज्यादातर लोगों को प्याज खाना पसंद होता है। अगर आपको भी प्याज खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए बड़ी ही जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में ही काफी स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको मसाला प्याज बनाने का तरीका बताने आए हैं। यह आपके भोजन के स्वाद को और भी बढ़ा देगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
प्याज - 1
भुना जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
धनियापत्ती (बारीक कटी हुई) - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
Also Read: इन ट्रिक्स को फॉलो करेंगी तो बनेगी मार्केट जैसी पाव भाजी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को पतला-पतला लंबा काट लें।
- इसके बाद अब इसमें सारे मसाले, नींबू का रस और नमक डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर इसके बाद इसमें पुदीना पत्ता और धनियापत्ता मिलाएं।
- आपका मसाला तैयार है। इसे आप भोजन के साथ सर्व करें।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3p6lGuE
https://ift.tt/3gDlSOQ

No comments: