ज्यादा चुकंदर का जूस पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, हो सकती है किडनी स्टोन की दिक्कत

ज्यादा चुकंदर का जूस पीना भी हो सकता है नुकसानदायक (फाइल फोटो)

ज्यादा चुकंदर का जूस पीना भी हो सकता है नुकसानदायक (फाइल फोटो)

चुंकदर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं ज्यादातर लोग भी इससे होने वाले फायदों के बारे में ही जानते हैं। वहीं बहुत कम लोगों को ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में पता होगा। जी हां, अगर चुकंदर जरूरत से ज्यादा खाया जाए, तो इससे शरीर को कई तरह का खतरा होने का डर रहता है। इसी बीच आज हम आपको चुकंदर के जूस से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर के जूस के नुकसान।

जानें इसके नुकसान

- अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं,तो यह आपके शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम करता है। जिसकी वजह से हड्ड‍ियों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। - इसका डेली सेवन करने से किडनी में स्टोन यानि गुर्दे की पथरी होने का भी डर रहता है। इसमें ऑक्सलेट मौजूद होते हैं जो किडनी स्टोन बनाने में मददगार होता है।

- अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 7 ग्राम शुगर होती है। वहीं डायबिटीज के लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

Also Read: जायफल को दूध में घिसकर फेस पर लगाने से मिलता है कील मुंहासों से छुटकारा, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे

- चुकंदर का जूस, आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को कम करता है। अगर आप ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए दवाईयां खाते हैं, तो इसका सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

- रोजाना चुकंदर का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग सप्ताह में तीन बार से ज्यादा न करें। एक बार में चुकंदर के जूस की आठ औंस से अधिक मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है।



from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/39aG0Eq
https://ift.tt/3gDlSOQ
ज्यादा चुकंदर का जूस पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, हो सकती है किडनी स्टोन की दिक्कत ज्यादा चुकंदर का जूस पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, हो सकती है किडनी स्टोन की दिक्कत Reviewed by HealthTak on January 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.