जायफल को दूध में घिसकर फेस पर लगाने से मिलता है कील मुंहासों से छुटकारा, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे

जायफल के फायदे (फाइल फोटो)

जायफल के फायदे (फाइल फोटो)

जायफल के फायदे को आमतौर पर लोग नहीं जानते हैं, जायफल को अंग्रेजी में नटमेग (Nutmeg) कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको सेहतमंद, खूबसूरत बनाने के साथ स्वादिष्ट खाने का जायका देने वाले जायफल के फायदे लेकर आएं हैं। जिससे आप कम मेहनत में भी अपनी सेहत और खूबसूरती का ख्याल रख सकेगें। आइए जानते हैं औषधीय गुणों वाले जायफल के फायदे (Nutmeg Benefits)।

जानें इसके फायदे

- जायफल का उपयोग नमकीन पकवानों (बेक सामान, मछली, सब्जियां और अचार बनाने) के साथ मिठाईयों भी किया जाता है। इसके अलावा जायफल का उपयोग घरेलू दवाओं के निर्माण, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और प्रिजरवेटिव के रुप में होता है। इसके अलावा कई जगह जायफल का प्रयोग टोटके के लिए भी किया जाता है।

-,जायफल मस्तिष्क और मानसिक रोगों से जुड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है। जायफल में मौजूद एंटीकॉन्वलसेंट नामक तत्व की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही मूड भी अच्छा रहता है।

- लगातार टेंशन में रहने से डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि बहुत कम मात्रा में जायफल का सेवन करना लाभदायक होता है। जायफल शरीर में रक्त संचरण को दुरुस्त रखने के साथ एंटी डिप्रेसेंट (anti–depressant) की तरह काम करता है।

Also Read: तनाव को कम करता है तिल,जानें इसके और भी हैरान कर देने वाले फायदे

- जायफल को दूध में घिसकर रोजाना चेहरे पर लगाने से कील मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही त्वचा की रंगत में निखार आता है। क्योंकि जायफल में एंटीफंगल,एंटी बैक्टीरियल गुणों के साथ एंटी इंफेल्मेंटरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

- सर्दी के मौसम में बच्चों को सर्दी-जुकाम से की समस्या होने पर जायफल के तेल की कुछ बू्ंदे लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। लाभ जल्दी मिलेगा।

- अगर आपकी आंखों पर कोई गांठ बन जाए या गुहेरी हो जाएं, तो ऐसे में जायफल को घिसकर लगाने से कुछ ही दिनों में लाभ मिलता है। लेकिन ज्यादा बड़ी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें। 



from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3rTPlt3
https://ift.tt/3gDlSOQ
जायफल को दूध में घिसकर फेस पर लगाने से मिलता है कील मुंहासों से छुटकारा, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे जायफल को दूध में घिसकर फेस पर लगाने से मिलता है कील मुंहासों से छुटकारा, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे Reviewed by HealthTak on January 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.