
Tulsi Ke Fayde: तुलसी एक ऐसा पौधा है। जो आमतौर पर सभी के घर में पाया जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग इससे होने वाले फायदो के बारे में जानते हैं। तुलसी का पौधा आमतौर पर लोग पूजा के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको तुलसी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर शायद आप हैरान रह जाएं। तुलसी आयुर्वेदिक उपचार के लिए काफी प्रभावशाली है। तुलसी की पत्तियां, बीज, टहनी सबके अपने अलग-अलग फायदे हैं। चलिए जानते हैं तुलसी से होने वाले फायदो के बारे में।
खून बढ़ाता है
तुलसी में फॉलेट और आयरन पाए जाते हैं। जो शरीर में खून बढाने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान तुलसी का सेवन करने से बहुत ही फायदेमंद होता है।
अनीमिया
तुलसी के सेवन करने से खून में हीमॉग्लोबिन का स्तर के साथ रेड ब्लड सेल्स की भी संख्या बढ़ती है।
इम्यूनिटी बढ़ती है
तुलसी में विटामिन, फाइबर, जिंक, फॉस्फॉरस, कॉपर, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। जो शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। तुलसी का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।
स्किन ग्लो करती है
स्किन को बेहतर बनाने में तुलसी काफी फायदेमंद है। तुलसी का इस्तेमाल करने से कील-मुहांसे खत्म होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।
सर्दी, जुखाम
अगर किसी को सर्दी है तो तुलसी के पत्ते में मिश्री, काली मिर्च और को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा बनाकर पियें।
from Health,हेल्थ,lifestyle,लाइफस्टाइल,Fashion,फैशन,Relationship,रिलेशनशिप,Travel,यात्रा
No comments: