
जानें क्यों है अरेंज मैरिज सबसे बेस्ट (फाइल फोटो)
जानें क्यों है अरेंज मैरिज सबसे बेस्ट (फाइल फोटो)
आज के बदलते समय में भारत ऐसा इकलौता देश हैं। जहां आज भी ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज में विश्वास रखते हैं। देश में आज भी आधे से ज्यादा लोग अरेंज मैरिज के पक्ष में हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि अरेंज मैरिज में तलाक की संभावना कम होती है। लव मैरिज के मुकाबले अरेंज मैरिज ज्यादा टिकाऊ है।
वहीं इसके पीछे सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि यह धारणा सदियों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है, जिसका लोग आज भी खूब पालन कर रहे हैं। वहीं कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में भी हैं जिन्हें देखकर लगता है कि अरेंज मैरिज से बेहतर कुछ भी नहीं हैं। इसी बीच आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विवाह
यह ऐसी फिल्म है जिसमें आप भारत के मजबूत पारिविरक रिश्तों की खूबसूरती देख सकते हैं। इस फिल्म में आप शादी की बात चलने से लेकर शादी के छोट बड़े फंक्शनों की सुंदरता देख सकते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद आप भी अरेंज मैरिज की खूबसूरती देख पाएंगे।
हम आपके हैं कौन
इस फिल्म में मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे की अरेंज मैरिज ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। शादी के दौरान नाच गाना, देवन भाभी का प्यार और भी कई दिल को छू लेने वाले पल आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि अरेंज मैरिज से बेहतर कुछ नहीं।
धड़कन
इस फिल्म में प्यार शादी के बाद होता है। जहां बेटी अपने पिता के आग्रह पर उनकी पसंद से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। वक्त के साथ पति के बीच केमिस्ट्री इतनी बेहतरीन हो जाती है कि वे अपने प्यार को पति के लिए ठुकरा देती है।
from Health,हेल्थ,lifestyle,लाइफस्टाइल,Fashion,फैशन,Relationship,रिलेशनशिप,Travel,यात्रा
No comments: