
अदरक का काढ़ा (फाइल फोटो)
अदरक का काढ़ा (फाइल फोटो)
सर्दियों में हर इंसान खुद को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाता है। ठंड में शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक सिर्फ ठंड कम करने में ही नहीं बल्कि स्वस्थ से जुड़ी कई समस्याओं का भी समाधान करता है। इस मौसम में आप खुद को गर्म रखने के लिए अदरक से बना काढ़ा भी पी सकते हैं। अदरक से बना काढ़ा पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अदरक का सेवन कितना फायदेमंद होता है।
दर्द से मिलकी है मुक्ती
कई बार एक्सरसाइज करने से मसल्स में खिचाव होता है और इस वजह से शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी को इंफेक्शन से बचाते हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं को अक्सर सुबह के समय उल्टी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आप अदरक का काढ़ा भी पी सकती हैं। रिसर्च से पता लगा है कि अदरक में ऐसे भी रसायन पाए जाते हैं जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करके उबकाई कम करता है।
पेट से जु़ड़ी समस्या
सदियों से अदरक का इस्तेमाल पेट से जु़ड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जा रहा है। इसके सेवन से गैस दूर होती है और यह पेट फूलने को भी रोकता है।
ऐसे बनाएं काढ़ा
सामग्री
हरी इलायची - 2-3
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
मुलेठी - 2 टुकड़ा
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
काली मिर्च - 4-5
तुलसी- 1 बड़ा चम्मच
गुड़ - स्वादानुसार
नमक - 1 चुटकी
पानी - 3 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़ को छोड़कर सभी चीजों को हल्का कुचलकर मिला लें।
- आप इसे पानी में तब तक उबालें जब तक यह आधा न हो जाए। अब इसमें गुड़ मिक्स कर दें।
- अब एक छलनी की मदद से इसे छान लें और गरमा-गरम सर्व करें।
No comments: