रोजाना करें पिलेट्स एक्सरसाइज बॉडी बनेगी फ्लैक्सिबल-स्ट्रॉन्ग

पिलेट्स फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो बॉडी की कोर स्ट्रेंथ, फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाती है। यह मसल्स को मजबूत करती है। खुद को हेल्दी-फिट रखने के लिए रेग्युलर बेसिस पर आप पिलेट्स एक्सरसाइज कर सकती हैं। लेकिन इसको करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट से अच्छी तरह सीख लें।

सिंगल लेग सर्कल्स

इस पिलेट एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें। इस पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों को शरीर के पास रखें। दोनों घुटनों को मोड़कर तलवे जमीन पर रखें। दाएं पैर को ऊपर की तरफ उठाएं, इसे एकदम सीधा रखें। इसे अपने दाएं से बाएं घुमाएं। ऐसा पांच बार करें। ऐसा ही अपने बाएं पैर के साथ भी करें। इससे आपके पैर, हैमस्ट्रिंग स्ट्रॉन्ग बनेंगे।

मर्मेड

मर्मेड पिलेट्स एक्सरसाइज करने के लिए, सबसे पहले एक मैट बिछा लें। इस पर अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अपना पूरा वजन पैरों पर रखें। अपने बाएं हाथ की कोहनी को मैट पर रखें। दाएं हाथ को ऊपर उठाते हुए धीरे से बाईं तरफ झुक जाएं। इसे दो बार करें। अब ऐसा ही अपने बाएं हाथ से भी करें।

क्रिस-क्रॉस

क्रिस-क्रॉस पिलेट्स एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें। इस पर पीठ के बल एकदम सीधी लेट जाएं। अपने हाथों को सिर के पीछे रखें। इसी पोजिशन में धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं। इसके साथ दोनों पैरों को जमीन से इस तरह ऊपर उठाएं कि आपके पैर, जमीन के बीच 30 डिग्री का एंगल बने। अब दाएं पैर को मोड़कर अपनी छाती की तरफ लाएं। अपने ऊपरी शरीर को दाईं ओर मोड़ें। बाईं कोहनी को दाएं घुटने के पास ले जाएं। अब अपनी पहली पोजिशन में आ जाएं। ऐसा दूसरे पैर के साथ भी करें।

बैक बो

बैक बो पिलेट्स करने के लिए सबसे पहले एक मैट बिछा लें। इस पर पेट के बल लेट जाएं। कोहनियों को मोड़कर, हथेलियों को अपने कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे अपने सिर, छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं। कोहनियों को पीछे की तरफ धक्का दें। इस पोजिशन में कुछ सेकेंड रुकें। फिर पहली पोजिशन में आ जाएं।

ये भी हैं फायदे

- रेग्युलर पिलेट्स एक्सरसाइज करने से स्टेमिना बढ़ता है, मसल्स मजबूत बनती हैं।

- जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है।

- यह वेट लॉस करने में भी हेल्प करती है।

- पिलेट्स एक्सरसाइज टेंशन, स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करती है।




रोजाना करें पिलेट्स एक्सरसाइज बॉडी बनेगी फ्लैक्सिबल-स्ट्रॉन्ग रोजाना करें पिलेट्स एक्सरसाइज बॉडी बनेगी फ्लैक्सिबल-स्ट्रॉन्ग Reviewed by HealthTak on December 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.