Pregnancy Tips: क्या है प्लेसेंटा प्रीविया, जानें प्रेग्नेंसी में होने वाली इस गंभीर समस्या के बारे में खास बातें

प्लेसेंटा प्रीविया।

प्लेसेंटा प्रीविया।

Pregnancy Tips: हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय बेहद ही खास होता है। इस दौरान उसके जीवन में कई बड़े बदलाव होते हैं, जिसका असर उसके शरीर पर देखा जा सकता है। जैसा कि हम सभी को पता है कि समय प्रेग्नेंट महिला को कई समस्याओं का सामना करना है। प्लेसेंटा प्रीविया इन्हीं समस्याओं में से एक है। यह एक ऐसी सिचुवेशन है,जब प्लेसेंटा महिला के सर्विक्स को ढंक देती है।। आइए जानते हैं प्लेसेंटा प्रीविया के बारे में कुछ मुख्य बातें...

प्लेसेंटा

प्लेसेंटा, प्रेग्नेंसी के समय यूटरस में बनने वाला एक अंग है। इस अंग का काम गर्भनाल के रास्ते गर्भ में बच्चे को खाना और ऑक्सीजन पहुंचाना है। यह बच्चे के ब्लड से जहरीले यानी खराब पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। प्लेसेंटा यूटरस के ऊपर मौजूद होते हैं। जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय गुजरता जाता है, वैसे-वैसे गर्भ में बच्चा विकसित होता है और यूटरस का साइज बढ़ता जाता है।�

क्या है प्लेसेंटा प्रीविया

जब प्लेसेंटा की कुछ हिस्सा यूटरस में नीचे की तरफ रह जाए या फिर कोख के निचले हिस्से को आधा या फिर पूरी तरह से ढक दे, तब ऐसी स्थिति को प्लेसेंटा प्रीविया कहते हैं।�

कब होता है प्लेसेंटा प्रीविया

प्रेग्नेंसी के शुरू के समय में अगर प्लेसेंटा कोख के निचले हिस्से (सर्विक्स) के पास है, तो आने वाले दिनों में बच्चे के विकसित होने के साथ-साथ प्लेसेंटा और सर्विक्स एक दूसरे से दूर हो जाएंगे। अगर किसी कारणवश प्रेग्नेंसी के लास्ट टाइम पर प्लेसेंटा सर्विक्स के पास रह गया, तब एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसे प्लेसेंटा प्रीविया कहते हैं। इस सिचुवेशन में रक्त बहाव होने का खतरा बढ़ जाता है।�

प्लेसेंटा प्रीविया के प्रकार

माइनर प्लेसेंटा प्रीविया

पहली स्थिति में प्लेसेंटा कोख के निचले वाले हिस्से के पास नाम मात्र का स्थित होता है। सरल भाषा में समझा जाए, तो प्लेसेंटा सर्विक्स को ढकता नहीं है।�

मार्जिनल प्लेसेंटा प्रीविया

दूसरे स्टेज पर प्लेसेंटा सर्विक्स के किनारे पर टच कर रहा होता है।�

पार्शियल प्लेसेंटा प्रीविया

पार्शियल प्लेसेंटा प्रीविया यानी तीसरे चरण में प्लेसेंटा सर्विक्स को आधा ढक चुका होता है।

कंप्लीट प्लेसेंटा प्रीविया

यह प्लेसेंटा प्रीविया का चौथा स्टेज है इसमें प्लेसेंटा सर्विक्स को पूरी तरह से कवर कर देता है।

प्लेसेंटा प्रीविया के लक्षण

प्लेसेंटा प्रीविया का आमतौर पर कोई खास लक्षण नहीं है, जिससे इसका पता लगाया जा सके। इसका पता केवल 1 से 3 महीने के बीच होने वाले अल्ट्रासाउंड टेस्ट से लगाया जा सकता है।

प्लेसेंटा प्रीविया से होने वाले नुकसान

डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग का खतरा

मां और बच्चे के जान को खतरा

समय से पहले डिलीवरी

Also Read:�Air Purifier Plants: जहरीली हवा में नहीं ले पा रहे सांस, तो घर में लगाएं ये एयर प्यूरीफायर प्लांट



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/wUCoFmu
https://ift.tt/lSa9B43
Pregnancy Tips: क्या है प्लेसेंटा प्रीविया, जानें प्रेग्नेंसी में होने वाली इस गंभीर समस्या के बारे में खास बातें Pregnancy Tips: क्या है प्लेसेंटा प्रीविया, जानें प्रेग्नेंसी में होने वाली इस गंभीर समस्या के बारे में खास बातें Reviewed by HealthTak on November 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.