Exercise During Periods: पीरियड्स में एक्सरसाइज करना सही है या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय

पीरियड्स में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं।पीरियड्स में एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं।

Exercise During Periods�is Good or Bad: पीरियड्स के पहले दिन से लेकर पांच दिन अन्य दिनों के मुताबिक काफी अलग होते हैं। इस दौरान शरीर में थकावट (Exhaustion) और दर्द (Pain) महसूस होना किसी भी लड़की के लिए आम होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स के दौरान लड़कियों को हेल्दी डाइट (Healthy Diet) लेनी चाहिए। जिससे शरीर में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। वहीं, कुछ लोग पेट दर्द को कम करने के लिए पीरियड्स में भी एक्सरसाइज करते हैं। आइये जानते हैं कि ऐसा करना किस हद तक सही है। अगर एक्सरसाइज करते भी हैं, तो दर्द बढ़ेगा या नहीं।�

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना सही या गलत (Is it right or wrong to exercise during periods)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीरियड्स (Periods) में एक्सरसाइज (Exercise) करना सही हैं। मगर इंटेंस वर्कआउट करने से बचना चाहिए। इस सिचुएशन में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। अगर आप नॉर्मल एक्सरसाइज (normal exercise) करेंगे, तो पेट दर्द में जरूर आराम मिल जाएगा। वहीं, ज्यादा एक्सरसाइज करने से बॉडी में थकान (Tiredness), घबराहट (Nervousness), मसल्स पेन (muscle pain) और ऐंठन (Twitch) की समस्या हो सकती है। पीरियड्स में ज्यादा एक्सरसाइज करने से पेट के निचले हिस्से और कमर में काफी ज्यादा दर्द होता है। इसलिए पीरियड्स में कम ही एक्सरसाइज करें। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिससे कमजोरी और थकावट हो सकती है।�

क्या पीरियड्स में एक्सरसाइज कर सकते हैं�

  • अगर आप पीरियड्स में रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपकी कमजोरी और सुस्ती दोनों दूर हो जाएगी। इसके साथ ही मूड स्विंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।�
  • पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में होने वाली सूजन को एक्सरसाइज से काफी हद तक कम किया जाता है। कुछ महिलाओंं को पीरियड्स में ज्यादा भूख लगती है। ऐसी सिचुएशन में एक्सरसाइज करेंगे, तो खाने का डिसऑर्डर काफी हद तक कंट्रोल रहेगा।�
  • पीरियड्स में चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस की समस्या होना आम बात है। अगर ऐसे में लोग एक्सरसाइज करेंगे, तो इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।�

पीरियड्स में ज्यादा एक्सरसाइज करना सही या गलत

पीरियड्स के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। इस सिचुएशन में 30 से 40 मिनट तक ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे ज्यादा समय तक एक्सरसाइज करने पर कमर के निचले हिस्से में दर्द और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।�

एक्सरसाइज करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल�

  • पीरियड्स में गलती से भी खाली पेट की एक्सरसाइज न करें�
  • खाने के एकदम बाद एक्सरसाइज न करें, बल्कि कुछ घंटे बाद ही एक्सरसाइज शुरू करें।�
  • पीरियड्स में ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।�
  • बॉडी को ज्यादा स्ट्रेच करने की कोशिश न करें।�
  • सीढ़ी ज्यादा चढ़ने और उतरने से बचना चाहिए।�

ये भी पढ़ें:-�Bones Sound Problem: हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, तो हो सकती ये बीमारियां

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/GZ49gYn
https://ift.tt/V9Tduz0
Exercise During Periods: पीरियड्स में एक्सरसाइज करना सही है या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय Exercise During Periods: पीरियड्स में एक्सरसाइज करना सही है या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय Reviewed by HealthTak on November 18, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.