Health Tips : मौसम बदलने पर करें ये तीन व्यायाम, बूस्ट होगी इम्यूनिटी और फेफड़े भी बीमारी से बचे रहेंगे

मौसम बदलने के साथ करें ये 3 व्यायाम।

मौसम बदलने के साथ करें ये 3 व्यायाम।

Health Tips : इस समय देशभर में मौसम तेजी से बदलता जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को कभी सर्दी, तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। जब भी मौसम बदलता है तो इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। सर्दी, गर्मी और बरसात का मौसम आने पर अधिकतर लोग बीमार होने लगते हैं। इस मौसम में लोगों का बीमार होना आम बात हैं। ऐसे में जब आपको लग रहा है कि मौसम बदल रहा है तो आप भी अपने लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव कर लें। ताकि आप बीमारियों से बचे रहें।�

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी अनेक बीमारी होने लगती है। इसका सीधा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। अगर आप खुद को इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाली चीजों का सेवन करें। आज हम आपको बताएंगे कि किन व्यायामों को करने से मौसम में आए बदलाव का डटकर सामना कर सकते हैं।

रिब स्ट्रेचिंग व्यायाम करना फायदेमंद

  • सबसे पहले रिब स्ट्रेचिंग को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं या फिर बैठ जाएं और अपने दोनों हाथ सामने सीने पर रखें।
  • इसके बाद गहरी सांस लें और हाथों को सिर के पीछे लेकर जाएं। ऐसा करने से छाती का विकास होगा।
  • ये सब करने के बाद करीब 5 सेकंड तक इसी पोजीशन में बने रहे।
  • इस पोजीशन के दौरान सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लेकर जाएं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य पोजीशन में आने का प्रयास करें।
  • इस पूरी प्रक्रिया को करीब 10 से 15 बार तक करना चाहिए। लेकिन, शुरुआत में ये 5 से 10 बार ही करना फायदेमंद होता है।
  • अगर आप रोजाना ये व्यायाम करते हैं, तो इससे आपके फेफड़ों की क्षमता का विकास होगा।

स्वस्थ रहने के लिए बैली ब्रीदिंग व्यायाम करें

  • बैली ब्रीदिंग व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं या फिर बैठ जाएं।
  • इसके बाद गहरी सांस लें ताकि आपका पेट फूल जाएं और पेट को फूलाते हुए सांस को बाहर की तरफ छोड़ने का प्रयास करें।
  • ऐसा करीब 5 से 10 सेंकंड तक करते रहें।
  • इसके बाद सांस को बाहर की तरफ छोड़ दें और नॉर्मल तरीके से सांस लेना शुरु कर दें।
  • इस व्यायाम को करीब 10 से 15 बार करना चाहिए।
  • अगर हम इसे रोजाना करते हैं, तो इससे फेफड़ों की क्षमता का विकास होगा।

पर्सेड लिप्स ब्रीदिंग व्यायाम करना इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

  • इस व्यायम को करने के लिए सीधे खड़े हों या फिर बैठ जाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों होंठों को इस तरह से सिकोड़ें की आप कुछ सूंघ रहे हों।
  • इसके बादद धीरे-धीरे सांस लें और फिर होंठों के जरिए बाहर की तरफ निकाले।
  • जब भी सांस बाहर की तरफ छोड़े, तो इस बात का ध्यान रखें कि आवाज आनी चाहिए।
  • अगर ये आप 10 से 15 सेंकंड तक करते है, तब आपका शरीर अच्छा महसूस करेगा।
  • इस व्यायाम को कम से कम 5 से 10 बार करना चाहिए।

ये भी पढ़े:-��Home Remedies for Stretch Marks: डिलीवरी के बाद नहीं ठीक हुए स्ट्रेच मार्क्स

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/SOtsjd2
https://ift.tt/SA6w74p
Health Tips : मौसम बदलने पर करें ये तीन व्यायाम, बूस्ट होगी इम्यूनिटी और फेफड़े भी बीमारी से बचे रहेंगे Health Tips : मौसम बदलने पर करें ये तीन व्यायाम, बूस्ट होगी इम्यूनिटी और फेफड़े भी बीमारी से बचे रहेंगे Reviewed by HealthTak on September 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.