Haribhoomi Explainer: अगले 12 साल में आधी दुनिया होगी मोटापे का शिकार, जानें क्या है इसके पीछे के कारण

साल 2035 तक आधी दुनिया अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हो जाएगी: रिपोर्ट

साल 2035 तक आधी दुनिया अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हो जाएगी: रिपोर्ट

Haribhoomi Explainer: पिछले कुछ दशकों से मोटापा एक गंभीर बीमारी के रुप में उभर कर सामने आई है। मोटापे की वजह से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खासकर किशोर और बच्चें इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। साल 1975 के बाद से मोटापे की समस्या तीन गुना बढ़ गई है। वर्ल्ड ओबेसीटी फेडरेशन की रिपोर्ट चेतावनी देती है कि विश्वभर के देश अगर नहीं संभले, तो उन्हें अपरिहार्य नतीजों का सामना करना पड़ेगा। यह रिपोर्ट बताती है कि बच्चों में मोटापे की दर सबसे तेज रहेगी।

फेडरेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर लुईस बाउर ने कहा की वर्ल्ड ओबेसीटी फेडरेशन रिपोर्ट सभी के लिए एक अलार्म है, हम सतर्क हो जाएं नहीं तो भविष्य में हमें न टाले जा सकने वाले परिणामों का सामना करना पड़ेगा। वर्ल्ड ओबेसीटी फेडरेशन रिपोर्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 12 साल में दुनिया के 51 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार हो जाएंगे। यह संख्या 4 बिलियन से अधिक होगी। सतर्क होने वाली बात यह है कि बच्चों और किशोरों में मोटापा अधिक देखने को मिल रहा हैं। आइए आगे जानते हैं कि आखिर मोटापे के पीछे के असल कारण क्या हैं। 

क्यों बढ़ रहा है मोटापा

1. ऊर्जा का असंतुलन

मोटापा बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक कारण ऊर्जा का असंतुलन हैं। अधिक वसा और उच्च उर्जा वाले पदार्थों का सेवन करना तथा उर्जा को सही तरीके से खर्च न कर पाना मोटापे की वजह बन रहा है।

2. जंक फूड की आदत

बाजार में मिलने वाले तेल व मसालों वाले पदार्थ, जंक फूड का सेवन मोटापे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। बच्चें और किशोर जंक फूड के आदी हो चुके हैं। उनकी यही आदत उनको मोटापे की ओर धकेल रही हैं। सिर्फ बच्चें ही नहीं बल्कि बड़े भी जंक फूड का अधिक सेवन करने लगे हैं।

3. तनाव

अधिक तनाव आपको मोटापे का शिकार बना रहा है। रोजमर्रा की जिंदगीं से जुड़े स्ट्रेस के कारण आपकी जीवन शैली पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। जीवन शैली में अनियमितता मनुष्यों में मोटापे का कारण बन रही है। तनाव केवल बड़ों में ही नहीं, बच्चों और किशोरों में भी बढ़ गया है। बच्चों में पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस आम बात हो गई है। किशोर बुरी संगती के कारण नशे, इम्मेच्योर रिलेशनशिप आदि में पड़ कर खुद को तनाव में डाल रहे हैं।

4.नींद की कमी

भाग दौड़ भरी जिंदगीं में हम भूल गए हैं कि हमारे शरीर को पर्याप्त नींद और आराम की जरुरत है। अनियमित लाइफस्टाइल और सही टाईम मैनेजमेंट न होने के कारण हम अपनी नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। नींद पूरी न हो पाने के कारण शरीर का मेटॅाबालिज्म ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे हार्मोन का असंतुलन हो जाता है। आखिरकार यह सब आपके शरीर में मोटापे को बढ़ावा देता है। नींद न पूरा हो पाने के कारण भूख भी बढ़ जाती हैं और इंसान ज्यादा भोजन करने लगता हैं फिर भी उसकी भूख वैसी ही बनी रहती है।

5. गलत दृष्टिकोण

माता-पिता में एक गलत धारणा बन गई है कि अधिक वजन वाला बच्चा ही स्वस्थ होता हैं, जबकि ऐसा नहीं है। भारत जैसे देश में मोटा या अधिक वजन होने को ही स्वस्थ माना जाता है। हमें इस बात को लेकर जागरुक होना पड़ेगा कि मोटा होने और स्वस्थ होने में बहुत अंतर हैं। इसी दृष्टिकोण के कारण भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को अधिक वसायुक्त और अधिक मात्रा में भोजन देतें हैं, जिससे उनमें मोटापे की शिकायत बढ़ जाती है। बाॅडी मास इंडेक्स (BMI) को समझना होगा और इसकी नियमित जांच कराते रहना होगा।

6. गतिहीन जीवन शैली तथा कम शारीरिक गतिविधि

हममें से बहुत लोगों की जीवन शैली कम शारीरिक गतिविधि वाली है। नौकरी के समय में बदलाव, नाइट शिफ्ट आदि इसका कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों की शारीरिक गतिविधि शिथिल उनके आलस्य के कारण हैं। नियमित व्यायाम न करना, कोई शीरीरिक काम न करना आदि आपको गतिहीन जीवन शैली प्रदान करते हैं। आपका बहुत आरामदायक जीवन गुजारना आपको मोटापे की ओर ले जाता हैं।

सबसे अधिक मोटापे से प्रभावित शीर्ष पांच देश (महिलाएं और बच्चें)

1 नॉरू                    33.39 %

2 कुक आइलैंड        31.10 %

3 पलाऊ                 31.01 %

4 टोंगा                   29.64 %

5 तुवालू                 28.98 %

सबसे अधिक मोटापे से प्रभावित शीर्ष पांच देश (पुरुष)

1 नॉरू                          59.85 %

2 अमेरीकन समोआ       58.75 %

3 कुक आइलैंड              53.97 %

4  तुवालू                      53.15 %

5 मार्शल आइलैंड           49.85 %

भारत की क्या है स्थिति

अगर आप को लगता है कि केवल ज्यादा खाने से आपका वजन बढ़ रहा हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मोटापा जेनेटिक भी हो सकता है। अगर आप के माता-पिता या आपके परिवार में कोई मोटापे का शिकार हैं, तो आप भी मोटापे से ग्रसीत हो सकते हैं। भारत में मोटापा एक बड़ी समस्या के रुप में उभर कर आ रहा हैं। ऐसे में हमारे लिए यह जानना आवश्यक हो जाता है कि हमारी स्थिति क्या और क्या हैं इसके कारण।

वर्तमान समय में भारत में 135 मिलियन लोग मोटापे का शिकार हैं। यह जानकारी इंडियन जनरल कम्युनिटी मेडिसन की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2035 तक भारत में करीब 11 प्रतिशत लोग मोटे होंगे, 2020 से 2035 के बीच वयस्क मोटापे में 5.2% तक की वार्षिक वृद्धि होगी।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/ecpz9sT
https://ift.tt/5oyazRK
Haribhoomi Explainer: अगले 12 साल में आधी दुनिया होगी मोटापे का शिकार, जानें क्या है इसके पीछे के कारण Haribhoomi Explainer: अगले 12 साल में आधी दुनिया होगी मोटापे का शिकार, जानें क्या है इसके पीछे के कारण Reviewed by HealthTak on May 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.