World Hemophilia Day: मौत की वजह बनेगी हीमोफीलिया डिजीज, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव

हीमोफीलिया डिजीज खून से संबंधित है।

हीमोफीलिया डिजीज खून से संबंधित है।

Know What Is Hemophilia Disease And Its Symptoms: 17 अप्रैल को यानी कल दुनियाभर में वर्ल्ड हीमोफीलिया डे सेलिब्रेट किया जाएगा। हीमोफीलिया ब्लड से संबंधित एक खास तरह की बीमारी होती है। हीमोफीलिया के अंदर शरीर पर किसी भी तरह की चोट लग जाने या कहीं पर कट लग जाने के बाद ब्लीडिंग बंद नहीं होती है। इस रोग की वजह से इंसान के शरीर में रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया बहुत धीरे हो जाती है। इस वजह से शरीर से निकल रहा खून जल्दी नहीं रुकता है। हीमोफीलिया के कुछ बहुत ही गंभीर मामलों में शरीर में अंदरूनी ब्लीडिंग होने लगती है। इस तरह की स्थितियों में समय पर इलाज ना मिलने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

जानें क्या है हीमोफीलिया की बीमारी

जैसा कि हमने आपको बताया हीमोफीलिया एक तरह का ब्लीडिंग डिसऑर्डर है। यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जो की बहुत कम लोगों में होता है। यह बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों के अंदर ज्यादा देखने को मिलती है, भारत में जन्में प्रत्येक 5,000 पुरुषों में से एक पुरुष हीमोफीलिया से ग्रस्त होता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि हमारे देश में हर साल करीब 1300 बच्चे हीमोफीलिया बीमारी के साथ जन्‍म लेते हैं।

ये हैं हीमोफीलिया के लक्षण

- हीमोफीलिया का एक प्राथमिक लक्षण ब्लीडिंग होना होता है।

- लगातार नाक से खून आना

- इंटरनल ब्‍लीडिंग होना

- मसूड़ों से खून आना

- कोई भी इंजेक्शन लेने के बाद खून आना

- पेशाब या उल्टी में खून आना

- दिमाग में ब्लीडिंग की वजह से सिरदर्द, उल्टी या दौरे पड़ना.

हीमोफीलिया के ये हैं कारण

इस बीमारी का जेनेटिक होना इसका प्रमुख कारण है। जिन लोगों को बिना फैमिली हिस्ट्री के हीमोफीलिया हो जाता है, ऐसी स्थिति को एक्वायर्ड हीमोफीलिया कहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। 

कैंसर

मल्टीपल स्क्लेरोसिस

ऑटो इम्यून कंडीशन

प्रेग्नेंसी

दवाओं का रिएक्शन

ये विटामिन खाएं

हीमोफीलिया से बचाव के उपाय

विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन बी 6 और बी 12 आरबीसी के प्रोडक्शन में सहायक होते हैं। बता दें कि विटामिन सी के सेवन से ब्लड क्लॉट बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है और कोलेजन की प्रक्रिया पूरी होती है। कोलेजन प्रोसेस ब्लड के थक्के बनाने के काम आती है। जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी6 और बी12 मछली, मांस, अंडे, पोल्ट्री प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, अनाज, फलियां और मटर से मिल सकता है। वहीं, संतरा, नींबू जैसे सिट्रस फूड आइटम में विटामिन सी मिलता है। इन चीजों के सेवन से हीमोफीलिया से बचाव किया जा सकता है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/LOti0Ay
https://ift.tt/1OE8ukx
World Hemophilia Day: मौत की वजह बनेगी हीमोफीलिया डिजीज, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव World Hemophilia Day: मौत की वजह बनेगी हीमोफीलिया डिजीज, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें बचाव Reviewed by HealthTak on April 16, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.