जानिए टिक वायरस क्या है।
जानिए टिक वायरस क्या है।
Tick Borne Virus: कोरोना वायरस के आतंक से देश ही नहीं दुनिया भी भयभीत रहती है। इस समय में कोरोना उतना घातक नहीं रहा है, लेकिन कोरोना वायरस में लगातार हो रहे म्युटेशन परेशानी का सबब बने हुए हैं। वर्तमान में कोरोना का एक्सबीबी.1.16 भारत में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वायरस में महज एक अच्छी बात है कि ये साल 2020 और 2021 जितना खतरनाक नहीं है, मगर इसका नेगेटिव पहलू ये है कि वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इन सभी उतार चढ़ाव के बीच अब एक और वायरस ने दुनिया में हड़कंप मचाना शुरू कर दिया है।
कोरोना नहीं टिक वायरस फैला रहा आतंक
यूनाइटेड किंगडम में स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, साल 2019 के बाद से इंग्लैंड में tick-borne encephalitis यानी टिक-जनित एन्सेफलाइटिस के 3 मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह वायरस पहले हैम्पशायर, डोरसेट, नॉर्फ़ोक और सफ़ोक सीमा क्षेत्रों में पाया गया था। स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के बयान में कहा गया है कि ये वायरस कहीं और भी हो सकता है।
tick-borne encephalitis संक्रमण फ्लेविविरिडे वायरस परिवार का सदस्य है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, टिक-जनित एन्सेफलाइटिस के लगभग 10,000-12,000 क्लिनिकल मामले हर साल पूर्वी, मध्य, उत्तरी और पश्चिमी देशों में रिपोर्ट किए जाते हैं। यूरोपीय देश और उत्तरी चीन, मंगोलिया और रूसी संघ में इस तरह के केस देखने को मिल रहे हैं।
टिक-जनित एन्सेफलाइटिस के ये लक्षण
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं, इस वायरस के वाहक टिक्स हैं। ये जानवरों में रहते है, इसके लक्षणों की बात करें तो हल्के फ्लू, मेनिनजाइटिस या एन्सेफलाइटिस जैसी परेशानी हो सकती है। तेज बुखार के साथ सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, बेहोशी आना शामिल है।
टिक वायरस के अन्य लक्षणों में गंभीर सिरदर्द, गर्दन में ऐंठन, तेज रोशनी को देखते समय आंख में दर्द भी हो सकता है। इस वायरस के कारण न्यूरोलॉजिकल परेशानियां जैसे मिर्गी का दौरा, अचानक भ्रम होना, व्यवहार में बदलाव, कमजोरी होना, विजन प्रॉब्लम, जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/O1GAoFq
https://ift.tt/thnAorK

No comments: