Flirting Rules: फ्लर्ट करने से पहले जरूर पढ़ लें ये बहुत ही अहम रूल्स, कहीं पड़ न जाएं लेने के देने

फ्लर्टिंग के लिए अपनाएं बेहतरीन रूल्स।

फ्लर्टिंग के लिए अपनाएं बेहतरीन रूल्स।

Must Follow These Flirting Rules: बॉलीवुड फिल्मों के हिसाब से फ्लर्टिंग एक कला होती है। यह कला भी हर किसी को नहीं आती है। अगर आप इस काम को ठीक से करते हैं, तो आपकी बात बन सकती है। अगर आप इसमें किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी कर देते हैं तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लड़की के साथ फ्लर्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को ख्याल रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको फ्लर्ट करते समय में किन अहम बातों का ख्याल रखना चाहिए।

हेल्दी फ्लर्टिंग के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है बहुत जरूरी:-

रूल 1: अपने ऊपर काम करें

फ्लर्टिंग से पहले आपको अपने आपका मूल्यांकन करना चाहिए। आप कैसे दिखते हैं, खुद को 1 से 10 के बीच रेट कर सकते हैं। इस मामले में आपको पूरी तरह से ईमानदार होने बहुत जरूरी होता है। आपको अपने ऊपर काम करने की जरूरत है, कोई भी लड़की आपको तभी हां करेगी जब आपकी पर्सनालिटी अच्छी होगी। अगर ऐसा नहीं है तो आपकी ये गलती आपका मजाक भी बनवा देगी।

रूल 2: कंफर्ट लेवल बहुत जरूरी

हेल्दी फ्लर्टिंग तभी हो सकती है, जब कोई लड़की आपके आसपास खुद को कम्फर्टेबल महसूस करें। अगर ऐसा नहीं है, तो आप फ्लर्ट करने कि गलती बिल्कुल ना करें। आप ऐसे ही किसी भी लड़की के साथ फ्लर्ट नहीं कर सकते हैं, यह कानून अपराध होता है। आपको इस तरह की कोई भी हरकत करने से बचना चाहिए।

रूल 3: राह चलते ऐसे ही किसी से भी न करें फ्लर्ट

आप किसी के पास भी जाकर फ्लर्टिंग करना शुरू नहीं कर सकते हैं। आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप किसके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। कहीं आपको लेने के देने ना पड़ जाएं, लड़कियों को ये बात पसंद नहीं आती कि राह चलता कोई भी लड़का उनके साथ फ्लर्ट करें। आपको हर लड़की से बात करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे जान पहचान की लड़की से फ्लर्ट करते वक्त भी आपको अपनी सीमाओं का ख्याल रखना चाहिए।

रूल 4: कॉमन सेंस और ह्यूमर होना चाहिए

फ्लर्टिंग का सबसे अच्छा तरीका सिंपल रहना होता है। अगर आपकी बातचीत में गंभीरता कम हो और हंसी-मजाक ज्यादा तो आपको अलग से मेहनत नहीं करनी होगी। हालांकि, ध्यान रहे बातचीत के दौरान कोई ऐसी बात या मजाक न करें, जिससे सामने वाले इंसान को बुरा लग जाए। आपको कॉमन सेंस के साथ ह्यूमर का इस्तेमाल करना अच्छे से आना चाहिए।

रूल 5: टाइमिंग बहुत अहम

किसी के साथ फ्लर्टिंग के लिए सही समय होना भी बहुत जरूरी होता है। आपको हमेशा माहौल देखकर फ्लर्टिंग करनी चाहिए, छोटी सी गलती से आप किसी की फीलिंग को भी हर्ट कर सकते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आप सही समय का इंतजार करें। इसके लिए आपको पहले माहौल को जांचना और सामने वाले इंसान की रूचियों का ध्यान रखना होगा।

Note: आपको हेल्दी फ्लर्टिंग और बदसलूकी या बदतमीजी के बीच का फर्क पता होना चाहिए। ध्यान रहे कोई भी चीज एक लिमिट तक ही बेहतर होती है। अगर आप अपनी सीमा को लांघते हैं, तो इसका अंजाम बुरा ही होगा।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/pl0YGu1
https://ift.tt/zZxtnMr
Flirting Rules: फ्लर्ट करने से पहले जरूर पढ़ लें ये बहुत ही अहम रूल्स, कहीं पड़ न जाएं लेने के देने Flirting Rules: फ्लर्ट करने से पहले जरूर पढ़ लें ये बहुत ही अहम रूल्स, कहीं पड़ न जाएं लेने के देने Reviewed by HealthTak on April 02, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.