Eid 2023 Outfits: ईद पर पहनें ये लाइट और कम्फर्टेबल आउटफिट्स, खूबसूरत के साथ ही दिखें ट्रेंडिंग

ट्रेंडिंग ईद स्पेशल आउटफिट।

ट्रेंडिंग ईद स्पेशल आउटफिट।

Eid 2023 Special Outfits Ideas: ईद का पाक त्योहार बस कुछ दिनों में आने वाला है, ऐसे में बाजारों और मॉल्स आदि में रौनक देखते ही बन रही है। इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टेस्टी-टेस्टी मिठाइयों और अन्य खाने की चीजों के साथ ही लोग नए कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं। ऐसे में लड़कियों को अपने आउटफिट्स चुनने में बहुत कन्फयूजन होती है। वह अक्सर इस बात को लेकर फैसला नहीं कर पाती हैं कि उन्हें किस तरह का आउटफिट चुनना चाहिए। अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्या का सामना कर रही हैं, तो हम आपके लिए बहुत ही बेहतरीन ईद स्पेशल आइडियाज लेकर आये हैं। इस तरह की ड्रेसेज को कैरी करके, आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइये देखें, कौन से हैं ये बेहतरीन और ट्रेंडिंग आउटफिट्स।

Lehenga


भारतीय त्योहारों में ट्रेडिशनल ड्रेसेज पहनी जाती है। ऐसे में आप लहंगा पहन सकती हैं, ये कभी भी ऑउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते हैं। गर्मी के मौसम में आप हल्के कलर और लाइट वेट का लहंगा कैरी कर सकती हैं। ब्लाउज में हल्की एम्ब्रोइडरी आर लाइट दुपट्टा बहुत ही बेहतरीन चॉइस साबित होगी।

Sharara Set


ईद आउटफिट्स में शरारा को भूलना बिल्कुल अच्छा नहीं है। यह ड्रेस आपको बहुत रॉयल और एलेगेंट लुक देगा। आपकी ईद इस ड्रेस के साथ बिल्कुल लाजवाब हो जाएगी।

Anarkali Suit


ईद के मौके पर अनारकली सूट सबसे बेहतरीन विकल्प कुछ और हो ही नहीं सकता है। अनारकली सूट को आप प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं, ये आप पर बहुत खूबसूरत और एलेगेंट लगेगा। ध्यान रहे आपको गर्मी के हिसाब से लाइट वेट और लाइट कलर का सूट ही चुनना है।

Co Ord Set


अगर आपको ईद पर इंडो वेस्ट्रन ड्रेस पहनना है, तो आप को ऑर्ड सेट बेस्ट ऑपशन है। ये बहुत ही कम्फर्टेबल ड्रेस है और इसे आप ईद के बाद कहीं बाहर आउटिंग पर भी पहन सकती हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/zYcq1Ti
https://ift.tt/fMWY6sB
Eid 2023 Outfits: ईद पर पहनें ये लाइट और कम्फर्टेबल आउटफिट्स, खूबसूरत के साथ ही दिखें ट्रेंडिंग Eid 2023 Outfits: ईद पर पहनें ये लाइट और कम्फर्टेबल आउटफिट्स, खूबसूरत के साथ ही दिखें ट्रेंडिंग Reviewed by HealthTak on April 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.