yoga tips: अगर बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो उनसे करवाएं ये दो योगासन

योग हर तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को हल करने का एक बेहद खास विकल्प है। योगासन से तन और मन, दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। रोजाना योगासन करने से तरह-तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। बच्चे हों या बड़े लोग, सभी के लिए योग फायदेमंद साबित होता है। आज बच्चों के लिए योग करने के महत्व के बारे में जानेंगे। बहुत से ऐसे बच्चे होते है, जिनका ध्यान पढ़ाई में नही लग पाता है। पढ़ाई के दौरान माइंड इधर-उधर की बातोंं में लगा रहता है और ध्यान भटकने से बच्चे जल्दी ज्ञान बढ़ाने वाली बातों को नहीं सीख पाते हैं। इसमें बच्चों की गलती नहीं होती। ये माइंड की एकाग्रता कमजोर होने की वजह से होता है। ऐसे में योग मन और दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाने में हेल्प करता है। अगर आपको भी अपने बच्चों में ये परेशानी दिखाई देती है, तो उन्हें दो खास योगासन जरुर करवाएं। इन योगासन से बच्चों का ध्यान केंद्रित होगा और याददाश्त भी बढ़ेगी। यही नहीहं, पढ़ाई में मन भी लगेगा। चलिए जानते हैं उन दो योगासन के बारे में...

एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें वृक्षासन

  • वृक्षासन शरीर का बैलेंस और ध्यान एकाग्र करने में हेल्प करता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और उसको अपनी बाईं जांघ पर ऊपर रखें।
  • इस क्रिया के दौरान आपके दाएं पैर का पंजा जमीन की तरफ होना चाहिए।
  • इसी स्थिति में कुछ देर रहें और बैलेंस बनाए रखें।
  • अब आप अपने दोनों हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं।
  • कुछ देर इसी पोज में रहने के बाद दूसरे पैर से भी यह प्रक्रिया करें।

वृक्षासन के फायदे

  • वृक्षासन को ट्री पोज भी कहते हैं। इस योगासन से माइंड का बैलेंस बढ़ता है।
  • ध्यान लगाने की शक्ति बढ़ती है।
  • पैर में मजबूती आती है। 
  • हाथ-पैर और कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए सर्वांगासन करें

1. सबसे पहले आप मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अपना मुख आकाश की ओर करके दोनों हाथों को सीधे पैरों की दिशा में जमीन पर रखें।

2. अब आप अपनी आंखें बंद कर लें और अब गहरी सांस शरीर के अंदर की ओर लें। इसके साथ ही दोनों पैरों को सामान्य गति से ऊपर आकाश की ओर ऊपर उठाएं।

3. पैरों के साथ ही कमर को भी धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। पैर आकाश में 90 डिग्री की सीध में होना चाहिए।

4. इसके लिए आप अपने दोनों हाथों का सहारा लें और हाथों की कोहनियों को जमीन पर रखें।

5. हथेलियों से पीठ को सहारा देते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि दोनों हाथों के अंगूठे पेट की ओर होने चाहिए और हाथों की चार-चार उंगलियां पीठ पर आमने-सामने हों।

6. इस पोज में थोड़ी देर रहे, फिर धीरे-धीरे अपने हाथों और कंधों के सहारे को हटाकर कमर को नीचे लाएं। और फिर पैरों को जमीन पर वापस ले आएं।

सर्वांगासन करने के फायदे

1. हाथ-कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

2. याददाश्त बढ़ने में मदद मिलती है।

3. माइंड में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता जाता है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ती है।

5. चेहरे पर निखार आता है।

6. डायबिटीज कंट्रोल होती है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/wADKyom
https://ift.tt/k72Ezy1
yoga tips: अगर बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो उनसे करवाएं ये दो योगासन yoga tips: अगर बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो उनसे करवाएं ये दो योगासन Reviewed by HealthTak on March 09, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.