शाहरुख खान और तापसी पन्नू।
शाहरुख खान और तापसी पन्नू।
Street Food Lover Bollywood Celebs: स्ट्रीट फूड के शौकीन ज्यादातर लोग होते हैं। फिटनेस का ध्यान रखने वाले शख्स जंक फूड को न खाने की सलाह भी देते हैं। बावजूद इसके हर कोई चटकारे लेकर इस तरह की डिश को खाना पसंद करता है। शायद आपको नहीं पता होगा कि बॉलीवुड के कुछ फिटनेस फ्रीक सेलेब्स भी स्ट्रीट में मिलने वाले खाने को खूब पसंद करते हैं। चीट डे पर ये बी टाउन सेलेब्स अपनी पसंदीदा डिश का लुफ्त भी उठाते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख से लेकर तापसी पन्नू तक बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हैं।
शाहरुख खान
दिल्ली में शाहरुख खान पले-बढ़े और राजधानी से उनका खासा लगाव भी है। आज बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर SRK को जाना जाता है। अक्सर शाहरुख को दिल्ली और उसके लजीज खाने के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वो हमेशा से स्ट्रीट फूड लवर रहे हैं। कॉलेज के दिनों में शाहरुख अक्सर छोले भटूरे खाना बेहद पसंद करते थे।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू का बचपन दिल्ली में ही बीता है। कई इंटरव्यू में एक्ट्रेस बता चुकी है कि उन्हें दिल्ली का स्ट्रीट फूड बेहद पसंद हैं। खासकर वो अपने घर के पास वाले छोले भटूरे को बेहद पसंद करती है। इतना ही नहीं, आज भी जब तापसी दिल्ली में आती हैं, तो अपने पसंदीदा छोले भटूरे जरूर खाती हैं।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण को जाना जाता है। अपनी फिटनेस को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे की एक्ट्रेस को स्ट्रीट फूड भी बेहद पसंद है। चीट डे पर इन दिनों भी दीपिका स्ट्रीट फूड इंजॉय करती हैं।
हनी सिंह
यो यो हनी सिंह के नाम को तो हर कोई जानता है। लोगों के बीच उनके गानों का खूब क्रेज देखा जाता है। इस साल भी उनके कई गाने रिलीज हुए हैं। अक्षय कुमार की सेल्फी फिल्म के लिए भी उन्होंने एक गाना लिखा है। लंबे समय के बाद हनी अपने पुराने हेयर स्टाइल में भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह दिल्ली में रहे भी हैं और यहां के खाने को भी खूब इंजॉय कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो दिल्ली की सड़कों पर कार में बैठकर घूमते रहते थे और कई बार इसी दौरान गाने भी बनाते थे। हनी भी दिल्ली के स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Lzti1UD
https://ift.tt/RiAw9ok

No comments: