Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी की अटकलों के बीच सामने आया परिणीति का रिएक्शन, जानें क्या कहा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी करेंगे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी करेंगे।

Parineeti Chopra On Raghav Chadha: बॉलीवुड और राजनीति जगत के बीच रिश्ते जुड़ना कोई नई बात नहीं है। कई फिल्मी सितारों ने अपने जीवन साथी के रूप में नेताओं को चुना है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता से शादी की थी। वहीं अब परिणीति चोपड़ा भी घर बसाने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि, शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। शादी की अटकलों के बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन आया है।

शादी की अटकलों पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन

मंगलवार 28 मार्च को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान मीडिया ने शादी की खबरों को लेकर एक्ट्रेस से सवाल किया था। हालांकि, परिणीति ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर कुछ बयान नहीं दिया। लेकिन उनकी शर्माती हुई मुस्कान ने इन अटकलों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। शादी का सवाल सुनकर परिणीति चोपड़ा शर्म से लाल हो रही थीं। उनकी आंखों में चमक देखी जा सकती थी। वहीं बात करें एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की, तो परिणीति ने व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट कैरी किया है।

क्या परिणीति-राघव की हो गई सगाई

मीडिया में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि परिणीति और राघव की सगाई हो चुकी है। AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने तो रूमर्ड कपल को ट्वीट कर बधाई तक दे दी थी। संजीव ने लिखा कि मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ रहें। मेरी शुभकामनाएं दोनों के साथ हैं।” संजीव के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि दोनों जिंदगीभर एक-दूसरे के साथ रहने वाले हैं। बता दें कि परिणीति-राघव को दो बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/hr9ESeH
https://ift.tt/P0AK5Vz
Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी की अटकलों के बीच सामने आया परिणीति का रिएक्शन, जानें क्या कहा Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी की अटकलों के बीच सामने आया परिणीति का रिएक्शन, जानें क्या कहा Reviewed by HealthTak on March 29, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.