नवरात्रि के पावन अवसर पर इन मंदिरों में दर्शन करें।
नवरात्रि के पावन अवसर पर इन मंदिरों में दर्शन करें।
Chaitra Navratri Special Destinations: आज से मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इन 9 दिनों के अंदर माता रानी के 9 अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। 22 मार्च यानी आज नवरात्रि का पहला व्रत है, आज हम सभी मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मां दुर्गा के भक्त नवरात्रि के दिनों में उपवास तो रखते ही हैं, साथ ही साथ माता के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में कुछ बेहतरीन और पवित्र जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है। हम आपको बताएंगे कि आप माता रानी के दर्शनों के लिए किन पौराणिक मंदिरों का रुख कर सकते हैं। यहां जाकर आपके मन को शान्ति मिलेगी, साथ ही माता रानी आपकी सभी मनोकामनाओं को भी पूरा करेंगी।
दिल्ली के इन प्राचीन मंदिरों में करें माता रानी के दर्शन
अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दिनों में आप दिल्ली के इन प्राचीन मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली में कुछ ऐसी जगह हैं, जहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि देशभर से भक्तजन माता के दर्शनों के लिए आते हैं।
छतरपुर मंदिर- भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक छतरपुर मंदिर है। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। चैत्र नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर में हर समय भक्तों का तांता लगा रहता है।
कालका जी मंदिर- नेहरू प्लेस के पास मौजूद कालका जी मंदिर को दिल्ली का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से ही हजारों भक्तों की भीड़ माता के दर्शनों के लिए आती है।
कात्यायनी मंदिर- चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर आप मां कात्यायनी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए।
नवरात्रि के अवसर पर वाराणसी में इन मंदिरों में करें दर्शन
स्कंदमाता मंदिर- चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप मां स्कंदमाता के दर्शन करना चाहते हैं, तो वाराणसी के इस मंदिर में दर्शनों के लिए जा सकते हैं।
महागौरी मंदिर- चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप मां महागौरी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको इस मंदिर में दर्शनों के लिए जाना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि में पश्चिम बंगाल के इन मंदिरों में करें माता के दर्शन
कालीघाट मंदिर- देवी काली को समर्पित कालीघाट मंदिर देशभर में बहुत मशहूर है। बता दें कि यह मंदिर आदि शक्ति को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है। चैत्र नवरात्र के दिनों से यहां भी भक्तों का तांता लगता है।
कनक दुर्गा मंदिर- पश्चिम बंगाल के प्राचीन मंदिरों में से एक कनक दुर्गा मंदिर है। यहां भी नवरात्रि के दिनों में लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Y15vVuU
https://ift.tt/XKAQcsb

No comments: