National Safety Day: यहां पढ़िए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और थीम

National Safety Day 2023: भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। साल 2021 में पूरे एक हफ्ते तक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया था। इसके तहत 4 मार्च से 10 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पढ़िये राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस से जुड़ी तमाम जानकारियां...
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास
भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साल 1972 से हर साल 04 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया इस दिन को मनाने का उद्देश्य सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। बता दें कि इस साल 2023 में 4 मार्च को शनिवार के दिन देश अपना 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने जा रहा है। सुरक्षा अभियान के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च 2023 तक पूरे 1 हफ्ते मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है
बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत 4 मार्च 1972 को नेशनल सेफ्टी काउंसिल द्वारा इसकी स्थापना के 6 साल पूरे होने पर की गई थी। ऐसे में हर सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत में हर साल नेशनल सेफ्टी डे मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में सुरक्षा को बढ़ावा देने वाले जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
वहीं, बात करें National Safety Week की, तो इस दिन कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर हर सेक्टर में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातों के बारे में बताया जाता है। उन्हें Industrial Accidents से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं, भाषणों और सेमिनारों का भी आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाना होता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की ये है थीम
भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् हर साल नेशनल सेफ्टी डे के लिए एक खास कैम्पेन या थीम जारी करता है। इस साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह की थीम हमारा लक्ष्य-शून्य हानि है। वहीं, पिछले कुछ सालों की बात करें तो थीम नीचे लिखी गई हैं।
|
साल 2023 |
हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान |
|
साल 2022 |
सुरक्षा संस्कृति के विकास के के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें |
|
साल 2021 |
आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें |
|
साल 2020 |
उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदर्शन को बेहतर बनाएं |
|
साल 2019 |
राष्ट्र निर्माण के लिए एक सुरक्षा संस्कृति को बनाए रखना और उसका पालन करना जरूरी |
|
साल 2018 |
सुरक्षा हमारी प्राथमिकता नहीं, हमारा मूल्य अधिकार है |
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/6l7RUwg
https://ift.tt/RiAw9ok

No comments: