Holi Special Snack: घर पर बनाएं बाजार जैसे दही भल्ले, खाने में आ जाएगा दोगुना मजा

होली स्पेशल दही भल्ले की रेसिपी नीचे पढ़िये। 

होली स्पेशल दही भल्ले की रेसिपी नीचे पढ़िये। 

Dahi Bhalla Recipe: रंगों और खुशियों का त्योहार होली बिना स्वादिष्ट डिशेज के अधूरा सा रहता है। पारंपरिक दही भल्ला होली की मस्ती को दोगुना बढ़ा देता है। जमकर होली खेलने के बाद स्नैक्स खाने की इच्छा होती है, तो ऐसी स्थिति में चटपटे दही भल्ले एक परफेक्ट फूड डिश हो सकती है। भारत में होली को लेकर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू होने लगती हैं। ठंडाई से लेकर मीठे और नमकीन डिशेस बनाकर रखी जाती हैं। होली में बनाई जाने वाली डिशेज में से एक दही भल्ला है। घर पर बने दही भल्ले को खाकर होली का मजा दोगुना हो जाएगा।

दही भल्ला बनाने के लिए आमतौर पर उड़द की दाल का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इंस्टेंट दही भल्ला बनाने के लिए सूजी का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप दही भल्ला की रेसिपी को इस बार घर पर ट्राई करना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रेसिपी।

दही भल्ला बनाने के लिए सामग्री

उड़द दाल – आधा किलो

कश्मीरी मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून

अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून

धनिया पत्ती – 1 कप

हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून

जीरा दरदरा कुटा – 1 टी स्पून

हींग – 1/2 टी स्पून

भुना जीरा पाउडर – 4 टेबलस्पून

चाट मसाला – 2-3 टी स्पून

काला नमक – स्वादानुसार

काजू कटे – 1/2 कप

किशमिश – 1/2 कप

अनार दाने – 2-3 टेबलस्पून गराईनडर

मीठी दही – 1 कप

इमली की चटनी – आवश्यकतानुसार

सादा नमक – स्वादानुसार

तेल – जरूरत के मुताबिक

दही भल्ला बनाने की विधि

दही भल्ले बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को अच्छी तरह से साफ करें और धोने के बाद 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

3 घंटे के बाद उड़द दाल को पानी से निकालकर एक खाली बर्तन में डाल दें और उसमें हींग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब ग्राइंडर मिक्सर की मदद से उड़द दाल को स्मूद होने तक अच्छी तरह से पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।

अब तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डाल लें।

इसके बाद पेस्ट को इतना फेंटे कि वो हल्का और शाइनी दिखने लगे।

इसके बाद उड़द दाल के पेस्ट में अदरक, धनिया, हरी मिर्च, किशमिश, काजू, भुना जीरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसके बाद मिक्चर में स्वादानुसार नमक मिलाएं।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें।

इस दौरान हाथ में थोड़ा सा तेल लगाएं और कड़ाही का तेल गर्म होने के बाद दाल पेस्ट से भल्ले बनाकर कड़ाही में डालते जाएं और उन्हें डीप फ्राई कर लें।

भल्लों को तब तक पलटते हुए सेंकना है, जब तक कि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए और फूलकर ऊपर न आ जाए।

इसी तरह सारे भल्ले डीप फ्राई कर लें।

इससे पहले एक बर्तन में पानी और थोड़ा सा नमक डाल लें और उसे उबालें।

जब सभी भल्ले अच्छी तरह से तल जाएं तो नमक के पानी में उन्हें डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।

इससे भल्ले नरम हो जाएंगे और उनमें मौजूद एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाएगा। इसी तरह सारे भल्ले तैयार कर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/6jQOxCt
https://ift.tt/RiAw9ok
Holi Special Snack: घर पर बनाएं बाजार जैसे दही भल्ले, खाने में आ जाएगा दोगुना मजा Holi Special Snack: घर पर बनाएं बाजार जैसे दही भल्ले, खाने में आ जाएगा दोगुना मजा Reviewed by HealthTak on March 03, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.