Holi 2023: शिल्पा से लेकर अनन्या तक बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग, यहां देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की बेहतरीन होली की तस्वीरें।

बॉलीवुड की बेहतरीन होली की तस्वीरें।

Bollywood Special Holi 2023: मार्च साल का वह महीना होता है, जब देशभर में हर तरफ बस रंगों का खुमार चढ़ा होता है। आम से लेकर खास तक हर कोई खुशियां मना रहा होता है। ऐसे में सभी लोगों की नजरें बॉलीवुड की होली पार्टियों पर टिकी हुई होती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा एक्टरों ने किस तरह होली मनाई है। बी टाउन के बहुत से एक्टर होली के रंगों में रंगे नजर आए, उन्होंने सोशल मीडिया पर होली की बेहतरीन तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं।

Shilpa Shetty Kundra

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने होलिका दहन का वीडियो शेयर किया है, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। होली का त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं। आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर सकते हैं। यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लाए। आप और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।

Ananya Pandey

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने होली के पावन अवसर पर अपने फैंस के साथ एक बहुत ही खूबसूरत सेल्फी साझा की है, जिसमें उनका चेहरा रंगों से भरा हुआ है। उन्होंने होली के लिए ट्रेडिशनल कपड़ों को चुना है, एक्ट्रेस ने चमकीले पीले रंग के सलवार कमीज को बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के कैप्शन में बुरा ना मानो, होली है लिखा है।

Kartik Aryan

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन इस समय यूएसए में हैं, उन्होंने अपने सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने फैंस के साथ होली मनाते हुए तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा आपके प्यार के रंग में सराबोर होली। आप सभी को अमेरिका से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि घर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली की मस्ती को बहुत याद कर रहा हूं और हां, मम्मी के हाथ की गुझिया भी।

Soha Ali Khan


इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें उनकी प्यारी सी बेटी इनाया नौमी खेमू घर पर होली खेलती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने इनाया द्वारा फर्श पर बनाई एक लड़की की तस्वीर शेयर की, जिसमें सोहा ने हैप्पी होली का स्टिकर भी लगाया है।

R.Madhavan


बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर आर माधवन ने भी होली के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, आज कोई शूट नहीं। एक छोटा बोर। सभी को होली मुबारक। मस्ती करो।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/GXFY6TK
https://ift.tt/nNfwiVr
Holi 2023: शिल्पा से लेकर अनन्या तक बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग, यहां देखें तस्वीरें Holi 2023: शिल्पा से लेकर अनन्या तक बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा होली का रंग, यहां देखें तस्वीरें Reviewed by HealthTak on March 07, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.