Coronavirus Cases: कोविड का नया वैरिएंट कितना जानलेवा, जानिए H3N2 और XBB 1.16 के बीच अंतर

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

Know The Difference Between XBB 1.16 And H3N2 Virus: भारत में कोरोना वायरस महामारी का खौफ एक बार फिर हम सभी को डराने लगा है। अभी कोरोना की पिछली लहरों से देश पूरी तरह से उभर भी नहीं पाया था कि अब देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि लगातार बदल रहे मौसम के कारण देश में H3N2 वायरस और इन्फ्लुएंजा A जैसी बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। एकतरफ जहां H3N2 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोविड मामलों में उछाल देखा जा रहा है। बात करें हाल के कुछ दिनों की तो एक दिन में कोरोना मामलों की कुल संख्या 300 से बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई है। भारत में रविवार को 129 दिनों के बाद 1,000 से ज्यादा नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। हर बार की तरह इस बार भी कोरोना ने अपना रंग बदला है और विशेषज्ञ इसके म्यूटेशन पर नजर रख रहे हैं। जिससे की इस वायरस की गंभीरता का अनुमान लगाया जा सके।

कितना घातक है कोरोना का नया वैरिएंट XBB 1.16

विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी इसके नए वैरिएंट की वजह से ही हुई है। इस नए वैरिएंट का नाम XBB 1.16 वैरिएंट है, जो कि आमजन के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। XBB 1.16 वैरिएंट की पहचान पहली बार जनवरी महीने में की गई थी,विशेषज्ञों के मुताबिक XBB 1.16 वैरिएंट विश्वभर में सबसे ज्यादा भारत में अपने पैर पसार रहा है। भारत के अलावा अमेरिका में इस वायरस के मामले बढे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया में एक बार फिर कोविड की लहर आ सकती है। इस सबके बीच जो सबसे अहम सवाल उठता है वो ये है कि क्या ये वैरिएंट जानलेवा साबित हो सकता है। अब तक हुई रिसर्च कि मानें तो कोविड का एक्सबीबी 1.16 वैरिएंट अब तक का सबसे ज्यादा और तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है। हालांकि इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। तो यह जानलेवा है या नहीं पुख्ता रूप से कह पाना संभव नहीं है।

XBB 1.16 वैरिएंट के लक्षण

अभी तक XBB 1.16 वेरिएंट के अलग से कोई लक्षण नहीं बताये गए हैं। लेकिन इसके कुछ प्रमुख लक्षण ये हैं:-

सिरदर्द होना

मांसपेशियों में दर्द होना

थकान महसूस होना

गले में खराश

नाक बहना-खांसी आदि।

इनके अलावा कई मरीजों के अंदर पेट दर्द, बेचैनी और दस्त जैसे लक्षण भी पाए गए हैं।

H3N2 और XBB 1.16 एक-दूसरे से कितने अलग

बता दें कि H3N2 इन्फ्लुएंजा संक्रमण हो या कोरोना का नया XBB 1.16 सब वेरिएंट, दोनों के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। दोनों ही संक्रमणों में लोगों को खांसी-बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आप दोनों वायरस के बीच अंतर कैसे पता करेंगे। भले ही इन दोनों वायरस के लक्षण सामान्य हों, लेकिन दोनों के इलाज में बहुत ज्यादा फर्क है। H3N2 एक सामान्य वायरस है जो मौसमी इन्फ्लुएंजा के कारण इंसान को अपनी चपेट में ले लेता है। बता दें कि यह कोई नया वायरस नहीं है, यह इन्फ्लुएंजा A वायरस की तरह है। जबकि XBB 1.16 कोरोना वायरस का नया सब-वेरिएंट है।

इन दोनों के लक्षणों से इनमे अंतर नहीं किया जा सकता, इस वजह से इनका टेस्ट करवाना बहुत जरुरी है। इसके अलावा डॉक्टर ही आपको दोनों के बीच अंतर बता सकते हैं। ध्यान रहे कि ये दोनों ही वायरस देश में बड़े पैमाने पर फैल रहे हैं, इसीलिए जब भी लक्षण दिखाई दें तो आपको जांच जरूर करवानी चाहिए, इस मामले में नजरअंदाजी आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/dDjs0MN
https://ift.tt/shINJCk
Coronavirus Cases: कोविड का नया वैरिएंट कितना जानलेवा, जानिए H3N2 और XBB 1.16 के बीच अंतर Coronavirus Cases: कोविड का नया वैरिएंट कितना जानलेवा, जानिए H3N2 और XBB 1.16 के बीच अंतर Reviewed by HealthTak on March 20, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.