डार्क सर्कल्स की समस्या से बचने के तरीके।
डार्क सर्कल्स की समस्या से बचने के तरीके।
स्किन की केयर के लिए बहुत सी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ एरिया ऐसे होते है, जिनको नजर अंदाज कर दिया जाता है। इसकी वजह से स्किन की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसमें सबसे कॉमन परेशानी है डार्क सर्कल्स। जी हां, स्किन केयर में अंडर आई का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो स्किन की केयर करते समय अंडर आई को नजर अंदाज कर देते हैं। अगर आप डार्क सर्कल्स से बचना चाहते हैं, तो आपको अंडर आई का खास ध्यान रखना होगा। तो चलिए जानते हैं कि किन तरीको से अंडर आई का ख्याल रखा जा सकता है, जिससे कि आपको डार्क सर्कल्स का सामना न करना पड़े।
रोलर का करें इस्तेमाल
डार्क सर्कल्स से बचने के लिए चेहरे पर जेड रोलर का इस्तेमाल करें। आंखों के नीचे इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन में हेल्प मिलती है। चेहरे पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर या फिर सीरम लगाएं और फिर रोलर को हल्के हाथों से आंखों के निचले हिस्से पर घुमाएं।
अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें
स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने के बाद अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना न भूलें। अंडर आई क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करने पर डार्क सर्कल नहीं होते, साथ ही अगर स्किन पर पहले से ही डार्क सर्कल हैं, तो भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, यह अंडर आई क्रीम डार्क सर्कल्स को हटाने में आपकी मदद करेगी।
नियमित मात्रा में नींद लें
हर रात कम से कम सात घंटे की नींद लेने की कोशिश करें ताकि आपकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स न दिखाई दे।
खीरा
खीरे के स्लाइस को अपनी आंखों पर रखें। यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि खीरे में पानी और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती हैं।
फेशियल
फेशियल, जिसमें आंखों के निचले हिस्से पर मालिश शामिल है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है।
मेकअप
अपने डार्क सर्कल्स को कवर करने के लिए अंडर-आई कंसीलर और मेकअप फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/giGCRNk
https://ift.tt/M1SpzBQ

No comments: