Harmful Effects Of Energy Drinks: एनर्जी ड्रिंक से रहें सावधान, कहीं गंवानी ना पड़ जाए जान

Know The Dangers of Energy Drinks: एनर्जी ड्रिंक्स वैसे तो आपकी सुस्ती दूर करके शरीर में एनर्जी लाती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एनर्जी ड्रिंक किसी इंसान की जान लेने का कारण भी बन सकती है। ऐसा एक मामला अमेरिका से सामने आया है। यहां एनर्जी ड्रिंक पीने से एक शख्स की जान जाती जाती बची। इस घटना के बाद चर्चा छिड़ गई है कि एनर्जी ड्रिंक पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम इस रिपोर्ट में इस पर चर्चा कर रहे हैं।  

डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी गेमर ने 10 मिनट में एनर्जी ड्रिंक के 12 कैन पी लिए थे। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। अगले दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पैंक्रियाज में भारी मात्रा में चीनी, कैफीन और केमिकल पाए गए हैं, जिसकी वजह से पैंक्रियाज ने "खुद को ही पचाना" शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि एंटीबायोटिक दवाओं और उपचार के बाद 36 वर्षीय गेमर ने रिकवरी कर ली है। शख्स ने बताया कि उसने यह हरकत अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए की थी। उसे दोस्त बनाने में दिक्कत आती है। नए दोस्त बनाने के लिए उसने एनर्जी ड्रिंक्स पीने का डेयर (Dare) लिया। उसने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब कभी इतनी मात्रा में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करेगा। 

क्या है एनर्जी ड्रिंक

आइए अब जानते हैं कि आखिर एनर्जी ड्रिंक होती क्या है? रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (Centers for Disease Control and Prevention) के मुताबिक, एनर्जी ड्रिंक एक ऐसा लिक्विड है, जिसमें बड़ी मात्रा में कैफीन, शर्करा और कानूनी उत्तेजक (legal stimulants) जैसे ग्वाराना, टॉरिन और एल-कार्निटाइन होते हैं। ये उत्तेजक सतर्कता, ध्यान, रक्तचाप, हृदय गति और श्वास को बढ़ाते हैं और इंसान के शरीर में एनर्जी लाते हैं। लगभग सभी एनर्जी ड्रिंक्स में बड़ी मात्रा में कैफीन होती है, जो दिमाग की सतर्कता और एकाग्रता को बढ़ाता है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि 12-17 वर्ष की आयु के अनुमानित 31 प्रतिशत बच्चे नियमित रूप से एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। हालांकि, 2011 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बच्चों या किशोरों को एनर्जी ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इन लिक्विड चीजों में पाया जाने वाला कैफीन बच्चों और किशोरों को अपना आदी बना सकता है।

साथ ही उनके विकासशील हृदय और मस्तिष्क पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों ने बोतल और कैन पर चेतावनी भी लिख रही है कि बच्चों और गर्भवती महिलाएं इस ड्रिंक का इस्तेमाल न करें। बावजूद इसके अनदेखी और अज्ञानता के चलते लोग इस चेतावनी को भी नजरअंदाज कर देते हैं। 

एनर्जी ड्रिंक्स के हानिकारक प्रभाव:-

  • ह्रदय संबंधी परेशानियां

कई स्टडी से पता चलता है कि एनर्जी ड्रिंक मस्तिष्क के कार्य में सुधार करते हैं। आप जब थके हुए होते हैं तो आपको सतर्क रहने में मदद कर सकते हैं। एनर्जी ड्रिंक हृदय की समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकते हैं। साथ ही, एनर्जी ड्रिंक के कारण रक्तचाप और हृदय गति भी बढ़ सकती है।

  • बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

कुछ एनर्जी ड्रिंक्स की उच्च मात्रा में चीनी से भरी होती हैं। किसी व्यक्ति के ब्लड शुगर लेवल को खतरनाक रूप से बढ़ा सकती हैं। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें एनर्जी ड्रिंक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड शुगर लेवल के स्तर में लगातार वृद्धि से सूजन और कई क्रोनिक बीमारियां हो सकती हैं।

  • शराब के साथ मिलाना हो सकता है खतरनाक

एनर्जी ड्रिंक के साथ शराब मिलाना भले ही युवाओं में काफी लोकप्रिय है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक इसका शरीर पर बहुत ही खतरनाक असर पड़ता है। कैफीन शराब के क्लीनिकल डिप्रेशन को ओवरराइड कर सकता है। इससे आप कम नशे में महसूस करेंगे, लेकिन फिर भी शराब से संबंधित हानि का अनुभव कर सकते हैं।

  • डिहाइड्रेशन

एनर्जी ड्रिंक्स इलेक्ट्रोलाइट्स से रहित होते हैं और उनमें "क्रैश-एंड-बर्न" प्रभाव की संभावना अधिक होती है। कैफीन ब्लड फ्लो में प्रवेश करने वाली चीनी को पतला करने के लिए शरीर से पानी को बाहर निकालता है, जिससे गंभीर डिहाइड्रेशन हो सकता है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/PyNCkFG
https://ift.tt/mcI6Lbq
Harmful Effects Of Energy Drinks: एनर्जी ड्रिंक से रहें सावधान, कहीं गंवानी ना पड़ जाए जान Harmful Effects Of Energy Drinks: एनर्जी ड्रिंक से रहें सावधान, कहीं गंवानी ना पड़ जाए जान Reviewed by HealthTak on November 17, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.