Wolrd Heart Day 2023 : आज के समय में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं, एनजाइना होने के कारण सीने में दर्द होने लगता है। ये तब होता है, जब हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता। इसलिए सीने में दर्द के साथ अधिक दवाब, जकड़न और भारीपन महसूस होने लगता है। एनजाइना को इस्केमिक चेस्ट पेन (ischemic chest pain) या एनजाइना पेक्टोरिस (angina pectoris) के नाम से भी जाना जाता है। एनजाइना की बीमारी धमनी की बीमारी (coronary artery disease) का एक प्रकार है।
अगर किसी व्यक्ति के हार्ट में बार-बार दर्द हो रहा है, तो उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना अति आवश्यक है। अगर किसी को एनजाइना की बीमारी हो जाती है, तब बार-बार दर्द होने का खतरा बना रहता है।
एनजाइना होने का क्या कारण (What causes angina)
किसी भी व्यक्ति को एनजाइना की समस्या तब होती है, जब हार्ट की मसल्स सही दिशा में ब्लड का सर्कुलेशन नहीं कर पाती है। वैसे ब्लड ऑक्सीजन लेकर जाने के काम में मदद करता है। दरअसल, जब मसल्स को सही ढंग से ऑक्सीजन नहीं मिलता है, तो एनजाइन की समस्या होने लगती है।
एनजाइना होने की अन्य वजह (Other reasons for angina)�
शरीर की कोरोनरी धमनियों के अंदर वसा जमा होने के कारण धीरे-धीरे छोटी होने लगती हैं। जब धमनिया सिकुड़ने लगती है, तो उसे एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है। आर्टनरीज़ (Artneries) में फैट जमा होने के पीछे कई वजह है, चलिए जानते हैं।
- जरूरत से ज्यादा धूम्रपान करना
- बाहर का खाना
- लगातार बढ़ती उम्र
- वजन बढ़ने के कारण
- शरीर में कोलेस्ट्रोल का बढ़ना
- ब्लड शुगर लेवल बढ़ना
- परिवार में किसी सदस्य को होना
एनजाइना होने के क्या हैं लक्षण (symptoms of angina)�
- सीने में दर्द, जकड़न होना
- शरीर में भारी महसूस होना
- सांस लेने में परेशानी होना
- कंधे और हाथ में दर्द होना
- जबड़े और दांतों में दर्द
- गर्दन और गले में लगातार दर्द होना
- पेट में कई परेशानियां होना
- शरीर में कमजोरी होना
- पसीना आने से भी एनजाइना होने का लक्षण है
- शरीर में ऐंठन होना, जीं मचलाना भी एनजाइना का लक्षण है
एनजाइना का कैसे पता लगाएं (How to Diagnose Angina)�
इस खबर के जरिए हमने ये समझने का प्रयास किया है कि एनजाइना क्यों होता है, इसके क्या लक्षण है। अगर आप भी एनजाइना से बचना चाहते हैं, तो� इसके लक्षणों को अनदेखा ना करें बल्कि डॉक्टर से संपर्क करें। आइये अब हम बात करते हैं कि एनजाइना का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट करवाने चाहिए।�
- �स्ट्रेस टेस
- �ब्लड टेस्ट
- इकोकार्डियोग्राफी
- ईसीजी
- कोरोनरी एंजियोग्राफी
ये भी पढ़े:-��Anjeer Benefits For Skin: स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह अंजीर का प्रयोग करें
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/y5QB9bP
https://ift.tt/UufMSkH

No comments: