Winter में हनीमून का कर रहे हैं प्लान तो South India की इन जगहों पर जरूर जाएं

शादी के बाद हर कपल बेहतरीन डेस्टिनेशन पर जाने का सपना देखता है। वहीं सर्दी के मौसम में अक्सर कपल जगह को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में आप South India की और रुख कर सकती हैं। इस मौसम में यहां का मौसम काफी सुहाना होता है। दक्षिण भारत में न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको यहां की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी हनीमून डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

ऊटी

तमिलनाडु में स्थित यह जगह कपल्स के एकदम बेस्ट है। यह हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। आप सर्दी के मौसम में हनीमून का प्लान करना चाहते हैं तो ऐसे में आप ऊटी का प्लान जरूर बनाएं। यहां आपको खूबसूरत पहाड़ और सुकून देने वाला वातावरण मिलेगा।

अल्लेप्पी

साउथ इंडिया में हनीमून के लिए यह सबसे फेमस जगह है। यहां न्यूली मेरिड कपल खूबसूरती समुद्री बीच और झील का काफी लुत्फ उठा सकते हैं। अपनी खूबसूरती के कारण इस जगह को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है।

Also Read: सफर में आती है उल्टी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मुन्नार

केरल शहर की यह जगह दक्षिण भारत में काफी विख्यात है। यह बेस्ट विंटर्स हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आपको काफी नवविवाहित जोड़े देखने को मिल जाएंगे। यहां आप इको पॉइंट,अनामुडी पीक जैसी कई खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं।



from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2KI2g0p
https://ift.tt/3gDlSOQ
Winter में हनीमून का कर रहे हैं प्लान तो South India की इन जगहों पर जरूर जाएं Winter में हनीमून का कर रहे हैं प्लान तो South India की इन जगहों पर जरूर जाएं Reviewed by HealthTak on January 01, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.